द इंडियन व्यू

सूर्यकुमार यादव का 'छाता' अंदाज, मुंबई को मिली शानदार जीत

दिल्ली के खिलाफ मुंबई इंडियंस की जीत के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव अपना प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेने छाता लेकर पहुंचे। बुधवार (21 मई) को मुंबई में बारिश का तगड़ा साया था, हालाकि मैच के दौरान बारिश ने कोई खलल नहीं डाला…

Ragwendra P Singh
May 22, 2025
2 min read
सूर्यकुमार यादव का 'छाता' अंदाज, मुंबई को मिली शानदार जीत

दिल्ली के खिलाफ मुंबई इंडियंस की जीत के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव अपना प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेने छाता लेकर पहुंचे। बुधवार (21 मई) को मुंबई में बारिश का तगड़ा साया था, हालाकि मैच के दौरान बारिश ने कोई खलल नहीं डाला और एमआई ने इस मैच को आसानी से 59 रनों से जीता। मगर जब पोस्ट मैच प्रजेंटेशन का समय आया तो बारिश ने दस्तक दी।

साभार : गूगल

हार्दिक पांड्या इंटरव्यू को बीच में छोड़कर भागे, मगर सूर्यकुमार यादव अपना प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेने छाते के साथ पहुंचे। इस दौरान सूर्यकुमार ने प्रजेंटेटर हर्षा भोगले को भी भीगने से बचाया। इस फनी इंसीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे पसंद कर रहे हैं।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम शुरुआत में मुश्किल थी। विकेट धीमा होने की वजह से बल्लेबाजों को दिक्कत हो रही थी। 6.4 ओवर में 58 के स्कोर पर रोहित शर्मा, रिकलटन और विल जैक्स के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने एक छोर को संभाला और बाकी बल्लेबाजों के साथ मिलकर स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया।

https://twitter.com/IPL/status/1925259281114268034

18 ओवर तक मुंबई का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 132 रन था। तब ऐसा लग रहा था कि टीम ज्यादा से ज्यादा 160 के स्कोर तक पहुंच पाएगी, मगर नमन धीर के साथ मिलकर सूर्या ने 19वें ओवर में 27 और 20वें ओवर में 21 रन जोड़कर मुंबई को 180 के स्कोर पर ला खड़ा किया।

181 के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान फाफ डुप्लेसी और केएल राहुल जैसे अनुभवी बल्लेबाज पावरप्ले में ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद समीर रिजवी ने जरूर 39 रनों की पारी खेली, मगर उन्हें दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला। दिल्ली की टीम 18.2 ओवर में 121 रनों पर ही ढेर हो गई और मुंबई ने 59 रनों से मैच के साथ प्लेऑफ का टिकट अपने नाम किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।