द इंडियन व्यू

सूरत में साइबर रैकेट का पर्दाफाश, 800 करोड़ से अधिक का ट्रांजेक्शन, आठ गिरफ्तार

सूरत/पाटण : सूरत के कतारगाम इलाके में साइबर क्राइम सेल ने बड़े ऑनलाइन बेटिंग रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में फरार आरोपित करण उर्फ द्वारकेश पीराभाई देसाई को पाटण जिले के वागडोद गांव से गिरफ्तार किया गया। आरोपित…

Ragwendra P Singh
February 20, 2026
2 min read
सूरत में साइबर रैकेट का पर्दाफाश, 800 करोड़ से अधिक का ट्रांजेक्शन, आठ गिरफ्तार

सूरत/पाटण : सूरत के कतारगाम इलाके में साइबर क्राइम सेल ने बड़े ऑनलाइन बेटिंग रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में फरार आरोपित करण उर्फ द्वारकेश पीराभाई देसाई को पाटण जिले के वागडोद गांव से गिरफ्तार किया गया। आरोपित ने एमएससी आईटी की पढ़ाई कर रखी है।

 

800 करोड़ से अधिक का लेन-देन

 

जांच के दौरान पुलिस को लैपटॉप, मोबाइल फोन और कई बैंक चेकबुक बरामद हुए हैं। जांच में सामने आया कि 149 अलग-अलग बैंक खातों के जरिए ₹8,00,66,51,326 (करीब 800 करोड़ रुपये) का ट्रांजेक्शन किया गया। इन खातों के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर देशभर से 402 शिकायतें दर्ज हैं।

 

अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े तार

 

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह पूरा रैकेट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित हो रहा था, जिसके तार बैंकॉक और वियतनाम तक जुड़े हैं। मुख्य सरगना जतीन उर्फ जॉन रेपर ठक्कर 2डी, बीआईजी आईडीइए, ओपीएस, डीएएफए और पारिमैच जैसी 50 से अधिक ऑनलाइन बेटिंग साइट्स संचालित करता था और अवैध फंड ट्रांसफर के लिए विशेष प्लेटफॉर्म तैयार किया गया था।

 

'लियोपेय 155’ फ्रेंचाइजी से होता था फंड ट्रांसफर

 

सूरत डीसीपी साइबर क्राइम बिशाखा जैन के अनुसार, आरोपी करण देसाई ने ‘लियोपेय 155’ नाम की फ्रेंचाइजी हासिल की थी। इसके जरिए वह ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग से जुड़े पैसों को म्यूल बैंक खातों में ट्रांसफर करता था। बाद में उसने यह काम अपने सह-आरोपी मीत शाह को सौंप दिया, जो फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया को अंजाम देता था।

 

अब तक आठ आरोपित गिरफ्तार

 

इस मामले में अब तक कुल 8 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें मुख्य सरगना जतीन ठक्कर के अलावा मीत शाह, यश शिंदे, ऋषिकेश सपकाळ, निलेश सोलंकी, परेश कुमार मोदी और दीपक कुमार ठक्कर शामिल हैं। ये सभी सूरत, अहमदाबाद, पाटण और महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं और रैकेट में अलग-अलग भूमिकाएं निभा रहे थे।

 

कोर्ट से 5 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर

 

पाटण से पकड़े गए करण देसाई को सूरत लाकर अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

 

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि 800 करोड़ रुपये की रकम कहां ट्रांसफर की गई और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। अधिकारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।