द इंडियन व्यू

गोलकीपिंग में सूरज का शतक, भारत के लिए 100 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर सूरज करकेरा ने अपने करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 100 सीनियर अंतरराष्ट्रीय मुकाबले पूरे कर लिए। उन्होंने यह उपलब्धि जापान में जारी एशियन खेल-2026 में सोमवार को…

Ragwendra P Singh
September 28, 2026
2 min read
गोलकीपिंग में सूरज का शतक, भारत के लिए 100 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर सूरज करकेरा ने अपने करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 100 सीनियर अंतरराष्ट्रीय मुकाबले पूरे कर लिए। उन्होंने यह उपलब्धि जापान में जारी एशियन खेल-2026 में सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ भारत के पांचवें पूल ए मुकाबले के दौरान हासिल की।

सूरज ने 2017 में सीनियर अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था और इसके बाद से वह भारतीय टीम की गोलकीपिंग इकाई का अहम हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और महाद्वीपीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

सूरज के प्रमुख उपलब्धियों में 2017 एशिया कप का स्वर्ण पदक भी है। इसके बाद उन्होंने 2021 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में कांस्य पदक जीता। वह 2022 एशिया कप में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे। 2023 में उन्होंने हॉकी 5एस एशिया कप में भारत के स्वर्ण पदक अभियान में योगदान दिया।

@TheHockeyIndia

सूरज ने 2024 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहते हुए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। इसके बाद 2025 एशिया कप में भी उन्होंने भारत की स्वर्ण पदक विजेता टीम में अपनी भूमिका निभाई। एशियन खेल में भारत के खिताब बचाने के अभियान के दौरान 100 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले पूरे करना सूरज के करियर का एक खास पड़ाव है। यह उपलब्धि भारतीय हॉकी के लिए उनके लंबे समय से किए जा रहे योगदान, निरंतरता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

हॉकी इंडिया अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने सूरज को बधाई देते हुए कहा, “भारत के लिए 100 सीनियर अंतरराष्ट्रीय मुकाबले पूरे करने की शानदार उपलब्धि हासिल करने पर सूरज को हार्दिक बधाई। गोलकीपर के रूप में सूरज ने जब भी टीम को उनकी जरूरत पड़ी, शानदार संयम और प्रतिबद्धता दिखाई है। मुझे विश्वास है कि वह टीम के लिए इसी तरह महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।”

हॉकी इंडिया महासचिव भोला नाथ सिंह ने भी सूरज की उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा, “भारत की सीनियर टीम के लिए 100 मुकाबले पूरे करना सूरज और भारतीय हॉकी के लिए गर्व का क्षण है। यह उपलब्धि उनके पूरे करियर में दिखाई देने वाली कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ता को दर्शाती है। सूरज लगातार एक गोलकीपर के रूप में बेहतर हुए हैं और टीम के सफर में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।