द इंडियन व्यू

सुरुचि ने जीता स्वर्ण पदक, मनु भाकर का रजत पर निशाना

10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में युवा निशानेबाज सुरुचि इंदर सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए आईएसएसएफ विश्व कप में दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। साभार : गूगल मनु भाकर ने रजत पर निशाना साधाकर भारत का दबदबा…

Ragwendra P Singh
April 16, 2025
1 min read
सुरुचि ने जीता स्वर्ण पदक, मनु भाकर का रजत पर निशाना

10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में युवा निशानेबाज सुरुचि इंदर सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए आईएसएसएफ विश्व कप में दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

साभार : गूगल

मनु भाकर ने रजत पर निशाना साधाकर भारत का दबदबा सुनिश्चित किया। भारत एक स्वर्ण, रजत और कांस्य सहित तीन पदक जीतकर शीर्ष पर है। सुरुचि ने 24 शॉट के फाइनल में 243.6 का स्कोर बना मनु को 1.3 अंक से पीछे छोड़ा। चीन की याओ कियानक्सुन ने कांस्य पदक जीता।

सुरुचि और मनु के पोडियम पर पहुंचने का मतलब था कि भारत ने इस दिन प्रत्येक रंग का एक पदक जीता। सौरभ चौधरी ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता।

सुरुचि ने 60 शॉट के क्वालीफिकेशन में 582 अंक बनाकर दूसरा स्थान, मनु (578 अंक) चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह थी। भारत की अन्य निशानेबाज सैन्यम 571 अंक के साथ 11वें स्थान पर रही।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।