सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद कांग्रेस का आरोप, कहा- 'राहुल गांधी को संसद में बोलने नहीं दे रहे'
नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चीन द्वारा भारत की जमीन पर कब्जा वाले बयान पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी को लेकर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का जिक्र करते…

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चीन द्वारा भारत की जमीन पर कब्जा वाले बयान पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी को लेकर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी को चीन के मुद्दे पर संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से मीडिया ने सवाल किया। उन्होंने जवाब में कहा, मैंने अभी तक कोर्ट के बयान को विस्तार से नहीं देखा है। मैं इसे पढ़ने के बाद ही कोई टिप्पणी करूंगी।
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का जिक्र करते हुए आईएएनएस से बातचीत में कहा, लोकसभा में राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा है। राहुल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और संसद की कार्यवाही के 10 दिन बीत जाने के बाद भी सिर्फ उन्हें एक ही दिन बोलने दिया गया है। सरकार चीन और गलवान वैली पर चर्चा नहीं करना चाहती है।
कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, जहां तक राहुल गांधी का सवाल है, सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। राहुल गांधी भी यही पूछ रहे हैं कि सच्चाई क्या है? वे इस बारे में बताते नहीं हैं और इसलिए ऐसी बातें फैलती हैं।
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने अगर कोई टिप्पणी की है, तो मुझे लगता है कि राहुल गांधी उसको देखेंगे।
वहीं, भाजपा सांसद कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, राहुल गांधी हमेशा भारत के खिलाफ बोलते हैं। चाहे वह अर्थव्यवस्था पर हो या रक्षा बलों से संबंधित मुद्दा हो, वह हमेशा भारत के खिलाफ बोलते हैं। वह दुश्मन देशों के समर्थन में बोलते हैं। उनकी भारत विरोधी मानसिकता है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें फटकार लगाना स्वागत योग्य है। आने वाले समय में अन्य लोगों को ध्यान रखना चाहिए कि वे भारत के सम्मान, अखंडता और मनोबल को ठेस न पहुंचाएं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
