द इंडियन व्यू

पहली बार एसए20 मुकाबला टाई, सुपर ओवर में जोबर्ग सुपर किंग्स की शानदार जीत

डोनोवन फेरेरा (नाबाद 33) और रिचर्ड ग्लीसन (तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन से जोबर्ग सुपर किंग्स ने एसए20 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक रोमांचक मैच में डरबन सुपर जायंट्स को सुपर ओवर में हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल…

Ragwendra P Singh
January 2, 2026
2 min read
पहली बार एसए20 मुकाबला टाई, सुपर ओवर में जोबर्ग सुपर किंग्स की शानदार जीत

डोनोवन फेरेरा (नाबाद 33) और रिचर्ड ग्लीसन (तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन से जोबर्ग सुपर किंग्स ने एसए20 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक रोमांचक मैच में डरबन सुपर जायंट्स को सुपर ओवर में हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 205 रन बनाए। सुपर जायंट्स ने आठ विकेट पर 205 रन बनाकर मैच को सुपर ओवर तक खींच दिया।

सुपर जायंट्स की पारी की आखिरी गेंद पर फेरेरा ने ईथन बॉश (09) को रन आउट कर दिया जिससे स्कोर बराबर हो गया। इस तरह से एसए20 के इतिहास में पहली बार कोई मैच टाई रहा। ग्लीसन ने सुपर ओवर में केवल पांच रन दिए। इस तरह से जोबर्ग सुपर किंग्स को जीत के लिए केवल छह रन चाहिए थे।

रिली रोसो ने नूर अहमद की पहली तीन गेंदों पर दो चौके लगाकर जोबर्ग सुपर किंग्स को लगातार तीसरी जीत दिलाई। इस जीत से वह 13 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। इससे पहले सुपर किंग्स की तरफ से महाराष्ट्र के पूर्व खिलाड़ी और अब अमेरिका के शुभम रंजने ने 50 रन बनाए।

@SA20_League

फेरेरा ने नाबाद 33 रन की तूफानी पारी खेली जबकि मैथ्यू डी विलियर्स (38) और कप्तान फाफ डु प्लेसिस (47 रन) ने पहले नौ ओवरों के भीतर 89 रन की साझेदारी करके जोबर्ग को अच्छी शुरुआत दी थी। सुपर जायंट्स से इवान जोन्स (43), हेनरिक क्लासेन (29) और एडेन मार्क्रम (37) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।