द इंडियन व्यू

सुनेत्रा पवार चुनी गईं राकांपा एपी विधायक दल की नेता

मुंबई : महाराष्ट्र के विधानभवन परिसर में शनिवार को राकांपा एपी विधायक दल की बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा अजीत पवार को आम सहमति से पार्टी के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसके बाद…

Ragwendra P Singh
January 31, 2026
2 min read
सुनेत्रा पवार चुनी गईं राकांपा एपी विधायक दल की नेता

मुंबई : महाराष्ट्र के विधानभवन परिसर में शनिवार को राकांपा एपी विधायक दल की बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा अजीत पवार को आम सहमति से पार्टी के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसके बाद सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया।

 

राकांपा एपी विधायक दल की बैठक शनिवार विधान भवन परिसर में बुलाई गई। इस बैठक में प्रदेश राकांपा एपी के अध्यक्ष सुनील तटकरे ने पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश किया। इसके बाद उपस्थित विधायकों और नेताओं ने अजित पवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने राकांपा विधायक दल के नेता के रुप में सुनेत्रा अजीत पवार के नाम का प्रस्ताव रखा। छगन भुजबल ने अनुमोदन किया। इसके बाद इस प्रस्ताव को आम सहमति से मंज़ूरी दी गई।

 

प्रदेश राकांपा एपी अध्यक्ष सुनील तटकरे सुनेत्रा पवार को आम सहमति से विधायक दल का नेता चुने जाने की जानकारी मुख्यमंत्री को देंगे और इसके बाद सुनेत्रा पवार राज भवन में मंत्री पद की शपथ लेंगी। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन को भेज दिया।

 

गौरतलब है कि सुनेत्रा पवार ने 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन इसमें वह हार गई थीं। उसके बाद वह राज्यसभा के लिए चुनी गईं। लेकिन अब सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी, इसलिए उन्होंने अपनी राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…