द इंडियन व्यू

सुनील बंसल ने की मनन चतुर्वेदी के मैराथन पेंटिंग शो की प्रशंसा

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने राजस्थान की सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता मनन चतुर्वेदी के मैराथन पेंटिंग शो की प्रशंसा की है। मनन ने दिल्ली के पालिका बाजार में 24 घंटे लगातार…

Ragwendra P Singh
July 2, 2026
2 min read
सुनील बंसल ने की मनन चतुर्वेदी के मैराथन पेंटिंग शो की प्रशंसा

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने राजस्थान की सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता मनन चतुर्वेदी के मैराथन पेंटिंग शो की प्रशंसा की है। मनन ने दिल्ली के पालिका बाजार में 24 घंटे लगातार पेंटिंग बनाने के अनूठे लक्ष्य को मंगलवार को पूर्ण किया। बंसल ने इस शो का समापन करते हुए कहा कि समाज में ऐसे आयोजनों की आवश्यकता और ज्यादा है।

 

उन्होंने कहा कि समाज का काम समाज के सहयोग से ही होगा। इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि मनन का कला के माध्यम से समाज को प्रेरित करने का कार्य अनूठा है। मनन ने निराश्रित और परित्यक्त बच्चों के प्रति समाज में जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से इस मैराथन पेंटिंग शो में हिस्सा लिया।

 

मनन चतुर्वेदी का दिल्ली में यह उनका 21 वां शो रहा। वह राजस्थान और गुजरात के बड़े शहरों में इस तरह के पेंटिंग शो कर चुकी हैं। उनके नाम 72 घंटे तक लगातार पेंटिंग करने का विश्व रिकॉर्ड है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में उन्होंने 52 कलाकृतियां बनाईं। मनन ने कहा कि बच्चों के संरक्षण और अधिकारों के प्रति समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण की आवश्यकता है। लोग बच्चों के प्रति या तो सहानुभूति जताते हैं या उनसे खेलते हैं। जबकि बच्चों को समझने की जरूरत है। मनन ने कहा कि घर में रहने वाले बच्चे भी उपेक्षा का शिकार है, परित्यक्त और निराश्रित बच्चों के हालत तो और बुरे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…