द इंडियन व्यू

सुनील नरेन आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने

हैदराबाद : कोलकाता नाइट राइडर्स (केेकेआर) के स्टार स्पिनर सुनील नरेन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 200 विकेट लेने वाले तीसरे एवं पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद…

Ragwendra P Singh
May 3, 2026
2 min read
सुनील नरेन आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने

हैदराबाद : कोलकाता नाइट राइडर्स (केेकेआर) के स्टार स्पिनर सुनील नरेन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 200 विकेट लेने वाले तीसरे एवं पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ मैच में हासिल की।

 

हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में 37 वर्षीय सुनील नरेन ने चार ओवर के अपने स्पेल में 31 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने एसआरएच के बल्लेबाज ईशान किशन और साहिल अरोड़ा को आउट किया। साहिल का विकेट उनके लिए यादगार रहा। इसी विकेट के साथ नरेन ने आईपीएल में अपने 200 विकेट पूरे किए।

 

इस स्टार स्पिनर के 197 आईपीएल मैचों में अब 201 विकेट हो गए हैं। वह आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले स्पिनर युजवेंद्र चहल (228) और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (215) यह मुकाम हासिल कर चुके हैं। वहीं विदेशी खिलाड़ी के रूप में 200 विकेट लेने वाले वह पहले गेंदबाज हैं।

 

नरेन ने ये सभी 201 विकेट सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए ही हासिल किए हैं। वह साल 2012 में केकेआर से जुड़े थे और तब से वह लगातार केकेआर टीम का हिस्सा हैं। इस सीजन आईपीएल में अबतक खेले 8 मैचों वह 23.44 की औसत और 6.80 की इकोनॉमी से 9 विकेट चटका चुके हैं।

 

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आज के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 165 रन पर ऑलआउट हो गई। नरेन के अलावा वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि कार्तिक त्यागी 2 विकेट, वैभव अरोरा, कैमरन ग्रीन और अनुकूल रॉय ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…