द इंडियन व्यू

सीवीसीएल की जीत में विकास अरोड़ा का आतिशी शतक

लखनऊ। सीवीसीएल ने चतुर्थ स्वर्गीय अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में स्मैश क्रिकेट क्लब को 124 रन से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। चतुर्थ स्वर्गीय अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) टी-20…

Ragwendra P Singh
October 11, 2025
2 min read
सीवीसीएल की जीत में विकास अरोड़ा का आतिशी शतक

लखनऊ। सीवीसीएल ने चतुर्थ स्वर्गीय अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में स्मैश क्रिकेट क्लब को 124 रन से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की।

चतुर्थ स्वर्गीय अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

पंडित रास बिहारी तिवारी स्टेडियम पर सीवीसीएल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 217 रन का स्कोर बनाया। सलामी बल्लेबाज विकास अरोड़ा ने मात्र 63 गेंदों पर 12 चौके व 5 छक्के से 108 रन की आतिशी शतकीय पारी खेली, जिन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

उनका साथ देते हुए कपिल निगम ने 43 गेंदों पर 7 चौके से 51 रन बनाते हुए अर्धशतक जड़ा। संतोष उपाध्याय ने नाबाद 33 रन जोड़े। स्मैश क्लब से विपिन यादव को दो विकेट मिले।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मैश क्लब निर्धारित ओवर में 7 विकेट पर 93 रन ही बना सका। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शीर्ष चार बल्लेबाज नौ रन के कुल स्कोर पर पवैलियन लौट गए।

राजेश वर्मा ने 27, नितेंद्र ने नाबाद 15 जबकि संजीव सिंह व मनोज पाण्डेय ने 14-14 रन का योगदान किया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। सीवीसीएल से शशि प्रकाश मीना को तीन विकेट मिले। इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजीव मिश्रा (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, अवध क्षेत्र भाजपा व अध्यक्ष ममता चैरिटेबल ट्रस्ट) के करकमलों द्वारा किया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।

प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक

नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।

सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।