द इंडियन व्यू

सीरीज में बढ़त, तीसरे टी20 में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रविवार को खेले गए तीसरे टी20 में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से मात देकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ…

Ragwendra P Singh
December 14, 2025
2 min read
सीरीज में बढ़त, तीसरे टी20 में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रविवार को खेले गए तीसरे टी20 में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से मात देकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम सिर्फ 117 रन पर ढेर हो गई।

टीम ने शुरुआत में ही 44 रन तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। कप्तान एडेन मार्करम ने पारी सँभालते हुए 61 रन बनाए। डोनोवन फरेरा ने 20 और एनरिक नॉर्त्जे ने 12 रन जोड़कर टीम का स्कोर बढ़ाया, जबकि अन्य कोई बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुँच पाया।

भारतीय गेंदबाजों ने पूरी पारी में बेहतरीन प्रदर्शन किया। अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए, जबकि हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट निकालकर दक्षिण अफ्रीका की टीम को काबू में रखा।

जवाब में भारत ने 15.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम किया। सलामी जोड़ी अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने केवल 5.2 ओवरों में 60 रन की साझेदारी की।

अभिषेक शर्मा ने 35 रन बनाए, वहीं शुभमन गिल ने 28 रन जोड़े। तिलक वर्मा ने 25 रन और शिवम दुबे ने 10 रन की नाबाद पारी खेलते हुए भारत को जीत दिलाई। साउथ अफ्रीका से लुंगी एनगिडी, मार्को जानसेन और कॉर्बिन बॉश ने 1-1 विकेट लिए।

सीरीज की शुरुआत कटक में हुई थी, जहां भारत ने पहले मैच को 101 रन से जीता था। न्यू चंडीगढ़ में दूसरा मैच साउथ अफ्रीका ने 51 रन से जीतकर बराबरी बनाई थी।

अब तीसरे मैच की जीत के साथ भारत एक बार फिर बढ़त में है। शेष दो मुकाबले लखनऊ (17 दिसंबर) और अहमदाबाद (19 दिसंबर) में होंगे, जहाँ भारत की कोशिश सीरीज को अपने नाम करने की होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।