द इंडियन व्यू

सीयूईटी परीक्षा में अव्यवस्था पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

नई दिल्ली : सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी- 2026) में शनिवार को परीक्षा को लेकर अव्यवस्था पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया…

Ragwendra P Singh
May 30, 2026
2 min read
सीयूईटी परीक्षा में अव्यवस्था पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

नई दिल्ली : सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी- 2026) में शनिवार को परीक्षा को लेकर अव्यवस्था पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

 

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि नीट, सीबीएसई, एसएससी और अब सीयूईटी, चार परीक्षाएं, एक करोड़ बच्चे, लेकिन एक भी परीक्षा सुचारू रूप से नहीं हो पाई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सर्वश्रेष्ठ होने का दावा करती है, जबकि देश में एक परीक्षा भी ठीक से आयोजित नहीं कर पा रही है और पूरी शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। राहुल ने यह भी कहा कि जिस पीढ़ी का भविष्य नष्ट किया जा रहा है, वही पीढ़ी आगे चलकर सरकार से जवाब मांगेगी।

 

उल्लेखनीय है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित सीयूईटी के पहले दिन भारी अव्यवस्था देखने को मिली। शनिवार सुबह की पाली की परीक्षा करीब सवा दो घंटे की देरी से शुरू हो सकी क्योंकि ऑनलाइन प्रश्नपत्र अपलोड नहीं हो पाए। जयपुर सहित देशभर के कई परीक्षा केंद्रों पर यह समस्या रही। केंद्रों पर स्पष्ट जानकारी न मिलने से अभ्यर्थी और अभिभावक असमंजस में रहे। कई स्थानों पर अभिभावकों ने नाराजगी भी जताई। एनटीए ने सफाई देते हुए कहा कि परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी संभाल रही एजेंसी टीसीएस की तकनीकी खराबी के कारण यह परेशानी हुई। सर्वर में दिक्कत आने से समय पर प्रश्नपत्र अपलोड नहीं हो सका। सुबह 9 बजे शुरू होने वाली परीक्षा 11 बजकर 23 मिनट तक शुरू नहीं हो पाई।

 

इसके अलावा एनटीए ने दिन की दूसरी शिफ्ट की परीक्षा के समय में भी बदलाव किया, जो पहले दोपहर 3 बजे शुरू होनी थी, लेकिन अब ये परीक्षा शाम 4 बजे से शुरू होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…