द इंडियन व्यू

सीमित ओवरों के प्रारूप से न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड का इस्तीफा

गैरी स्टीड ने मंगलवार को पुष्टि की कि वह टी20 और एकदिवसीय प्रारूपों में न्यूजीलैंड के कोच नहीं रहेंगे और टेस्ट क्रिकेट में अपने भविष्य पर विचार कर रहे हैं। ICC via Getty Images उन्होंने कहा कि उन्हें अंतिम निर्णय तक…

Ragwendra P Singh
April 8, 2025
2 min read
सीमित ओवरों के प्रारूप से न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड का इस्तीफा

गैरी स्टीड ने मंगलवार को पुष्टि की कि वह टी20 और एकदिवसीय प्रारूपों में न्यूजीलैंड के कोच नहीं रहेंगे और टेस्ट क्रिकेट में अपने भविष्य पर विचार कर रहे हैं।

ICC via Getty Images

उन्होंने कहा कि उन्हें अंतिम निर्णय तक पहुंचने में एक महीने का समय लग सकता है। 53 वर्षीय स्टीड ने 2018 में माइक हेसन की जगह पद संभाला था और वह सभी प्रारूपों में न्यूजीलैंड के कोच थे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि वह अगले सप्ताह कोच पद के लिए विज्ञापन जारी करेगा लेकिन उसने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह अलग-अलग प्रारूपों के लिए अलग-अलग कोच नियुक्त करेगा या नहीं।

स्टीड के कोच रहते हुए न्यूजीलैंड ने 2019 विश्व कप, 2022 टी20 विश्व कप और इस साल की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई थी। उन्होंने न्यूजीलैंड को शुरुआती विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में जीत भी दिलाई थी।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के शीर्ष अधिकारी ब्रायन स्ट्रोनच ने बयान में कहा, ‘‘गैरी का रिकॉर्ड शानदार रहा है और हमें उन्हें अपने फैसले पर सोचने के लिए कुछ समय देने में परेशानी नहीं है। अभी हमारे पास कोच पद के लिए कोई मजबूत प्राथमिकता नहीं है।’’

न्यूजीलैंड ने हाल ही में घरेलू टी20 श्रृंखला में पाकिस्तान पर 4-1 से और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में 3-0 से जीती। उसकी यह जीत इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि उसके कई प्रमुख खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में भाग लेने के कारण इन श्रृंखलाओं में नहीं खेले थे।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ महीने काफी व्यस्त रहे और मैं अब अपने भविष्य को लेकर विचार करूंगा। मैं अपने विकल्पों का मूल्यांकन करना चाहता हूं लेकिन मुझे अब भी लगता है कि मेरे अंदर कोचिंग बची हुई है, भले ही सभी प्रारूपों में मुख्य कोच के रूप में नहीं।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।