सीबीआई ने सरकारी धन के गबन मामले में उत्तर प्रदेश के पांच जिलों में 14 स्थानों पर की छापेमारी
नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के अमेठी में लगभग 4 करोड़ रुपये के सरकारी धन के गबन के मामले में बुधवार को लखनऊ, अयोध्या, कुशीनगर, प्रतापगढ़ और अमेठी सहित 14 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ तलाशी…

नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के अमेठी में लगभग 4 करोड़ रुपये के सरकारी धन के गबन के मामले में बुधवार को लखनऊ, अयोध्या, कुशीनगर, प्रतापगढ़ और अमेठी सहित 14 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया।
एजेंसी ने बताया कि यह कार्रवाई इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ द्वारा 25 मई को 'श्रवण कुमार द्विवेदी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य' याचिका में दिए गए आदेश के अनुपालन में की गई है। सीबीआई ने इस संबंध में गत 8 जून को पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
प्राथमिकी (एफआईआर) में दर्ज आरोपियों में बेसिक शिक्षा विभाग, गौरीगंज (अमेठी) के तत्कालीन कनिष्ठ लेखा लिपिक मनोज कुमार मालवीय, ब्लॉक क्वालिटी कोऑर्डिनेटर अभिषेक सिंह, ब्लॉक एमआईएस कोऑर्डिनेटर शिवम कुमार पांडेय, प्राथमिक विद्यालय बेचुगढ़ (जगदीशपुर, अमेठी) के प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार द्विवेदी और प्राथमिक विद्यालय पूरे शिवदास गुदुर (गौरीगंज, अमेठी) के सहायक शिक्षक शैलेश चंद्र शुक्ला शामिल हैं। इससे पहले यह मामला बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखा अधिकारी की शिकायत पर 21 मार्च 2025 को थाना गौरीगंज, जिला अमेठी में दर्ज किया गया था।
सीबीआई ने बताया कि इन पर आरोप है कि बेसिक शिक्षा विभाग में कनिष्ठ लेखा लिपिक के पद पर कार्यरत रहते हुए मुख्य आरोपी ने सह-आरोपियों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर एक आपराधिक साजिश रची। इन लोगों ने सरकारी खजाने से धन को अवैध रूप से विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर करीब 4 करोड़ रुपये के सरकारी फंड का गबन किया। बुधवार को की गई छापेमारी के दौरान सीबीआई ने गबन किए गए सरकारी धन के निवेश और उपयोग से जुड़े आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की है। मामले की जांच जारी है।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
