द इंडियन व्यू

सीबीआई ने मानव तस्करी कर साइबर अपराध में शामिल कराने वाले दो एजेंटों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने म्यांमार स्थित साइबर क्राइम कैंपों में भारतीय नागरिकों की तस्करी से जुड़े दो मामलों में कार्रवाई करते हुए दो एजेंटों को गिरफ्तार किया है।सीबीआई के अनुसार, हाल ही में भारत…

Ragwendra P Singh
November 12, 2025
2 min read
सीबीआई ने मानव तस्करी कर साइबर अपराध में शामिल कराने वाले दो एजेंटों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने म्यांमार स्थित साइबर क्राइम कैंपों में भारतीय नागरिकों की तस्करी से जुड़े दो मामलों में कार्रवाई करते हुए दो एजेंटों को गिरफ्तार किया है।सीबीआई के अनुसार, हाल ही में भारत सरकार ने म्यांमार से साइबर गुलामी में फंसे कई भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने में सफलता पाई थी। जांच के दौरान एजेंसी को कई ऐसे एजेंटों के बारे में जानकारी मिली जो विदेशी स्कैम नेटवर्क के लिए काम कर रहे थे। इन्हीं में से दो एजेंट, सोयल अख्तर और मोहित गिरी, जो राजस्थान और गुजरात से पीड़ितों को म्यांमार ले गए थे, उन्हें भारत लौटते समय गिरफ्तार किया गया। जांच में यह सामने आया है कि बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों को अंतरराष्ट्रीय गिरोह ऊंची तनख्वाह और आकर्षक नौकरियों का झांसा देकर थाईलैंड के रास्ते म्यांमार ले जाता है। वहां उन्हें बंधक बनाकर साइबर अपराधों जैसे डिजिटल अरेस्ट स्कैम, निवेश ठगी और रोमांस फ्रॉड जैसी गतिविधियों में जबरन शामिल किया जाता है।सीबीआई के अनुसार पीड़ितों को धमकाकर और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर साइबर अपराधों में मजबूर किया जाता है। इन लोगों को आमतौर पर “साइबर गुलाम” कहा जाता है। एजेंसी ने बताया कि वह इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने और इसमें शामिल अंतरराष्ट्रीय गिरोहों की पहचान के लिए आगे की जांच कर रही है।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…