द इंडियन व्यू

सीबीआई ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एसबीआई फील्ड अफसर को घूस लेते किया गिरफ्तार

नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को मध्य प्रदेश के सीधी जिले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के एक फील्ड अफसर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान एसबीआई के फील्ड अफसर विशाल…

Ragwendra P Singh
October 12, 2025
1 min read
सीबीआई ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एसबीआई फील्ड अफसर को घूस लेते किया गिरफ्तार

नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को मध्य प्रदेश के सीधी जिले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के एक फील्ड अफसर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान एसबीआई के फील्ड अफसर विशाल भारती के रूप में हुई है, जो सीधी के गायत्री कॉम्प्लेक्स शाखा में तैनात है।

सीबीआई के अनुसार, आरोपी ने शिकायतकर्ता की पत्नी द्वारा लिए गए पांच लाख के मुद्रा लोन पर 10 प्रतिशत यानी पचास हजार की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद मामला बीस हजार पर तय हुआ। सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी को दस हजार की पहली किश्त लेते समय गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के आवास की तलाशी ली गई, जिसमें संदिग्ध दस्तावेज और सामान बरामद किए गए हैं। आरोपी को आज जबलपुर की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया।

सीबीआई ने इस संबंध में 11 अक्तूबर को मामला दर्ज किया था। एजेंसी ने कहा कि जांच जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…