सीबीआई ने बीएसएफ कार्यालय में तैनात अधिकारी को घूस लेते किया गिरफ्तार
नई दिल्ली : दिल्ली के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कार्यालय में तैनात सहायक लेखा अधिकारी (एएओ) को सीबीआई ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 18 जुलाई को तब की गई जब सीबीआई को शिकायत मिली…

नई दिल्ली : दिल्ली के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कार्यालय में तैनात सहायक लेखा अधिकारी (एएओ) को सीबीआई ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 18 जुलाई को तब की गई जब सीबीआई को शिकायत मिली कि बीएसएफ कार्यालय में तैनात एएओ धर्मेंद्र कुमार वर्मा दो लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपित एएओ ने उसके वेतन और बकाया बिलों का भुगतान करने के बदले 15 से 20 प्रतिशत की रिश्वत मांगी थी, जो कुल मिलाकर करीब 2 लाख रुपये बनती थी। बातचीत के दौरान यह तय हुआ कि शिकायतकर्ता से पूरी राशि ली जाएगी। सीबीआई ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जाल बिछाकर आरोपित एएओ को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
एएओ धर्मेंद्र को उस वक्त पकड़ा गया, जब वह शिकायतकर्ता से 40,000 रुपये की पहली किस्त के तौर पर रिश्वत ले रहे थे। यह राशि पूरी 2 लाख रुपये की मांग का हिस्सा थी। सीबीआई ने उन्हें मौके से ही हिरासत में ले लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सीबीआई यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे घोटाले में और कौन-कौन शामिल है। क्या अन्य अधिकारी या कर्मचारी भी इसमें लिप्त हैं, इसकी भी जांच चल रही है। गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में पेश किया जाएगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
