सीबीआई ने आईडीएफसी बैंक गबन मामले में दो और बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक फंड गबन मामले में दो और बैंक अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में उस समय आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के एरिया हेड शमीम डार और उस…

नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक फंड गबन मामले में दो और बैंक अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में उस समय आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के एरिया हेड शमीम डार और उस समय एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक मोहाली शाखा के प्रबंधक चरणजीत सिंह रंधावा शामिल हैं।
सीबीआई की जांच में सामने आया कि दोनों अधिकारियों ने हरियाणा सरकार के विभागों की अधिशेष निधियों को फिक्स्ड डिपॉजिट और फर्जी लेनदेन के जरिए गलत तरीके से निवेश करने में भूमिका निभाई। इस प्रक्रिया से सार्वजनिक धन को शेल कंपनियों में स्थानांतरित किया गया। जांच के दौरान उनके खिलाफ ठोस सबूत मिले, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर पंचकूला स्थित विशेष न्यायाधीश (सीबीआई) के समक्ष पेश किया जा रहा है।
एजेंसी ने बताया कि मामला हरियाणा सरकार के अनुरोध पर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से सीबीआई को स्थानांतरित किया गया था। धोखाधड़ी चंडीगढ़ स्थित सेक्टर‑32 आईडीएफसी फर्स्ट बैंक शाखा में हुई थी, जिसमें आठ सरकारी विभागों के लगभग 504 करोड़ रुपये फर्जी एफडी और डेबिट नोट्स के जरिए चोरी कर लिए गए। इस मामले में अब तक 17 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है, जिनमें छह बैंक अधिकारी, तीन सरकारी कर्मचारी, दो कंपनियां और छह निजी व्यक्ति शामिल हैं।
सीबीआई ने बताया कि उसने चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (सीएससीएल) और क्रेस्ट चंडीगढ़ से जुड़े दो अन्य मामलों की भी जांच अपने हाथ में ली है। इन मामलों में भी आरोपपत्र दाखिल किए जा चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
