सीजीपी की लहरा दो तिरंगा' यात्रा आज, कनॉट प्लेस के आसपास कड़ा पहरा
नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की आज आहूत 'लहरा दो तिरंगा' यात्रा से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में माहौल गरम है। दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी)…

नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की आज आहूत 'लहरा दो तिरंगा' यात्रा से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में माहौल गरम है। दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को दो दिन बंद रखने की घोषणा की है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से इस इलाके से दूर रहने की अपील करते हुए निषेधाज्ञा का हवाला दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने भी कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका जताते हुए परामर्श जारी किया है।इस बीच सीजेपी नेता अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि अंडरकवर पुलिसकर्मी उनका पीछा कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए ये कदम उठाए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में शांति बनाए रखने, जनता की सुरक्षा और संपत्ति की रक्षा के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू है।डीसीपी नेहा यादव ने शुक्रवार शाम संवाददाता सम्मेलन में बताया कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर सूचित किया है कि प्रशासनिक कारणों से सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को बंद रहेगा। एनडीएमसी ने पुलिस से अनुरोध किया है कि इस संवेदनशील सार्वजनिक पार्क की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को प्रवेश न करने दिया जाए।व्यापारियों का कहना है कि उपद्रवी तत्वों और गैरकानूनी जमावड़े से उनके कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है। इस मुद्दे से जुड़े एक मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी व्यापारी गतिविधियों में बाधा की आशंका पर गौर किया है।इसके जवाब में दिल्ली पुलिस ने अदालत को भरोसा दिलाया है कि याचिकाकर्ता की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाए जाएंगे।सीजेपी ने प्रेस विज्ञप्ति में इस यात्रा को अपने नेताओं आशुतोष रांका और सौरभ दास के समर्थन में बताया है। दास और रांका को बुधवार को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। उन्होंने जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की थी। दोनों की गिरफ्तारी गृह मंत्रालय के जंतर-मंतर का विरोध स्थल दर्जा वापस लेने के एक दिन बाद हुई।सीजेपी का आंदोलन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दो अक्टूबर को मुंबई में शुरू हुआ था। सीजेपी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में आंदोलन की घोषणा की। अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरते ही हिरासत में ले लिया गया। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि सीजेपी के प्रदर्शन में सिर्फ 11 लोगों के समूह को राष्ट्रीय ध्वज लेकर और राष्ट्रगान गाने की अनुमति देने पर विचार किया जा सकता है। कनॉट प्लेस व आसपास के इलाकों में निषेधाज्ञा लागू है। ऐसे में किसी भी तरह के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
पेशी से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी निकल गया लंदन, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट
सरिता त्रिपाठी नई दिल्ली: यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 के एक पुराने आपराधिक मानहानि मामले में दिल्ली की साकेत अदालत ने शनिवार (17 अक्टूबर, 2026) को जमानती वारंट जारी कर दिया है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब…
