सीएसडीएस के डाटा मुद्दे पर पवन खेड़ा का तंज, कहा- भाजपा की हताशा की स्थिति दुखद
नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाते रहे हैं। इसी बीच लोकनीति-सीएसडीएस के संजय कुमार के महाराष्ट्र चुनाव डाटा वाले पोस्ट ने विवाद खड़ा कर दिया। सत्तापक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर…

नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाते रहे हैं। इसी बीच लोकनीति-सीएसडीएस के संजय कुमार के महाराष्ट्र चुनाव डाटा वाले पोस्ट ने विवाद खड़ा कर दिया। सत्तापक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए भाजपा पर निशाना साधा।
उन्होंने पोस्ट में कहा कि भाजपा की हताशा की स्थिति लगभग दुखद है। उन्होंने आधा दिन सीएसडीएस के डाटा मुद्दे को तोड़-मरोड़कर राहुल गांधी द्वारा उजागर की गई वोट चोरी को कमजोर करने के लिए दुष्प्रचार में बिताया और बाकी आधा दिन केसी वेणुगोपाल के पत्र और हस्ताक्षर की जालसाजी करने में बिताया।
बता दें कि सीएसडीएस के प्रो. संजय कुमार ने महाराष्ट्र के आंकड़े दिखाते हुए एक पोस्ट किया था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया है। अपने पोस्ट और डाटा के लिए उन्होंने माफी मांगी है।
चुनावी विश्लेषक संजय कुमार ने माना है कि 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों के आंकड़ों की तुलना करते समय गलती हुई। बता दें कि इन्हीं के आंकड़ों का हवाला देकर विपक्ष ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाया था।
प्रोफेसर संजय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए कहा कि महाराष्ट्र चुनावों के संबंध में पोस्ट किए गए ट्वीट के लिए मैं तहे दिल से माफी चाहता हूं। 2024 के लोकसभा और 2024 के विधानसभा चुनावों के आंकड़ों की तुलना करते समय त्रुटि हुई। पंक्ति में दिए गए आंकड़ों को हमारी डेटा टीम ने गलत पढ़ा था। पोस्ट को अब हटा दिया गया है। मेरा किसी भी प्रकार की गलत सूचना फैलाने का कोई इरादा नहीं था।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
