सीएसके प्लेयर्स रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन करने पहुंचे, धोनी नहीं दिखे
चेन्नई सुपर किंग्स के नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ समेत अन्य प्लेयर्स ने रविवार को यहां प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी और रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर में विराजमान रामलला का दर्शन पूजन किया। साभार : गूगल हालांकि उनके साथ पूर्व…

चेन्नई सुपर किंग्स के नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ समेत अन्य प्लेयर्स ने रविवार को यहां प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी और रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर में विराजमान रामलला का दर्शन पूजन किया।

हालांकि उनके साथ पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नहीं दिखे। गायकवाड़ ने परिवार के साथ भगवान श्रीराम के दर्शन किए। गायकवाड़ के साथ टीम के कुछ अन्य सदस्य भी थे।
बताते चले कि महेन्द्र सिंह धोनी भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए थे जबकि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ने उन्हे बाकायदा निमंत्रण पत्र भेजा था। धोनी के इस बार भी रामलला के दर्शन न करना चर्चा का विषय बना रहा।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
