द इंडियन व्यू

सीएम योगी ने दो परिवारों को दी आर्थिक सहायता

अलग-अलग कारणों से दोनों परिवारों के एक-एक व्यक्ति की असमय हो गई थी मौत गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलग-अलग कारणों से अपने प्रियजन को खोने वाले दो परिवारों से बुधवार को मुलाकात की। सांत्वना देकर उनका दुख साझा…

Ragwendra P Singh
September 24, 2026
1 min read
सीएम योगी ने दो परिवारों को दी आर्थिक सहायता

अलग-अलग कारणों से दोनों परिवारों के एक-एक व्यक्ति की असमय हो गई थी मौत

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलग-अलग कारणों से अपने प्रियजन को खोने वाले दो परिवारों से बुधवार को मुलाकात की। सांत्वना देकर उनका दुख साझा किया और आर्थिक सहायता का संबल प्रदान किया। उन्होंने दोनों परिवारों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।

बुधवार को गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के दो परिवारों से मिले। इनमें से एक परिवार के सदस्य, औरंगाबाद गांव के आदित्य प्रजापति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जबकि दूसरे परिवार में मुन्नी देवी के पति का कैंसर से निधन हो गया था। सीएम योगी ने दोनों परिवारों को ढांढस बंधाया और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें