द इंडियन व्यू

सिरसा की हरमन नेशनल गेम्स में करेगी हरियाणा का प्रतिनिधित्व

सिरसा : सिरसा जिले की छात्रा हरमन ओडिशा में आयोजित होने वाले नेशनल जूनियर में स्टीपलचेस दौड़ में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगी। छात्रा को नेशनल गेम्स के लिए भेजते समय माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान ओढ़ा में सम्मानित किया…

Ragwendra P Singh
October 12, 2025
2 min read
सिरसा की हरमन नेशनल गेम्स में करेगी हरियाणा का प्रतिनिधित्व

सिरसा : सिरसा जिले की छात्रा हरमन ओडिशा में आयोजित होने वाले नेशनल जूनियर में स्टीपलचेस दौड़ में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगी। छात्रा को नेशनल गेम्स के लिए भेजते समय माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान ओढ़ा में सम्मानित किया गया और 11 हजार रूपए की नकद राशि भेंट की गई। माता हरकी देवी मैमोरियल शिक्षा समिति के अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह बराड़ ने रविवार को बताया कि हरकी देवी शिक्षण संस्थान परिवार का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, खेल व संस्कृति के क्षेत्र में बेहतरीन अवसर व मंच प्रदान करना है।शिक्षण संस्थान की प्रबंध निदेशिका डॉ.कुलदीप कौर ने कहा कि माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान ओढ़ा छात्राओं के कौशल को निखारने का कार्य कर रहा है, हरमन की इस उपलब्धि पर संस्था परिवार को गर्व है। उन्होंने छात्रा हरमन को बधाई प्रेषित करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणांचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।अगर युवाओं को बेहतर मंच मिले तो ग्रामीण युवा भी अपनी प्रतिभा का खुलकर प्रदर्शन कर अपना भविष्य स्वर्णिम बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि हरमन सामान्य परिवार से है और बेटी के मन में सपने बड़े है। बिमला देवी स्पोट्र्स एकेडमी के कोच मनीष सरस्वां ने कहा कि हरमन में प्रतिभा की कमी नहीं है। वह अपनी मेहनत के दम पर बहुत आगे जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।

प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक

नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।

सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।