द इंडियन व्यू

सिनसिनाटी ओपन में स्वियातेक का दबदबा कायम, सबालेंका ने भी मारी बाजी

पिछले सप्ताह टोरंटो में खिताब जीतने वाली इगा स्वियातेक ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में कोलंबियाई खिलाड़ी एमिलियाना अरंगो को 6-3, 6-0 से हराया। यह स्वियातेक की लगातार…

Ragwendra P Singh
August 17, 2026
1 min read
सिनसिनाटी ओपन में स्वियातेक का दबदबा कायम, सबालेंका ने भी मारी बाजी

पिछले सप्ताह टोरंटो में खिताब जीतने वाली इगा स्वियातेक ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में कोलंबियाई खिलाड़ी एमिलियाना अरंगो को 6-3, 6-0 से हराया। यह स्वियातेक की लगातार सातवीं जीत थी। उन्होंने पिछले साल सिनसिनाटी में खिताब जीता था।

एरिना सबालेंका ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी तालिया गिब्सन को 6-2, 7-6 (2) से हराया। सबालेंका का 2022 से सिनसिनाटी में रिकॉर्ड 15-3 हो गया है। टोरंटो में फाइनल में स्वियातेक से हारने वाली एलेना रायबाकिना ने अमेरिकी खिलाड़ी टेलर टाउनसेंड को 6-3, 6-4 से हराया।

साभार : गूगल

पुरुष वर्ग में टेलर फ्रिट्ज ने अपने हमवतन अमेरिकी खिलाड़ी एलेक्स मिशेलसेन को 6-3, 6-4 से जबकि विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी फेलिक्स ऑगर-एलियासिमे ने स्टेफानोस सिटसिपास को सीधे सेटों में 6-3, 7-5 से हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।