सिनर की विजयी लय टूटी, अल्कराज ने रोम का ताज पहना
युवा टेनिस स्टार कार्लोस अल्कराज ने रविवार को इटालियन ओपन के फाइनल में जैनिक सिनर को सीधे सेटों में 7-6 (7/5), 6-1 से हराकर खिताब जीता। इस जीत के साथ ही अल्कराज ने रोलां गैरो (फ्रेंच ओपन) के लिए बाकी खिलाड़ियों को कड़ा…

युवा टेनिस स्टार कार्लोस अल्कराज ने रविवार को इटालियन ओपन के फाइनल में जैनिक सिनर को सीधे सेटों में 7-6 (7/5), 6-1 से हराकर खिताब जीता। इस जीत के साथ ही अल्कराज ने रोलां गैरो (फ्रेंच ओपन) के लिए बाकी खिलाड़ियों को कड़ा संदेश दे दिया है, जहां वह अपने खिताब की रक्षा करने उतरेंगे।

अल्कराज का यह तीसरा खिताब है। यह उनका इस साल का चौथा फाइनल था और रोम मास्टर्स खिताब उनके खाते में दूसरा एटीपी 1000 खिताब बन गया है। इससे पहले वह मोंटे कार्लो में भी विजेता बने थे और बार्सिलोना में उपविजेता रहे थे।
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बने जैनिक सिनर की 26 मैचों की जीत की लय अल्कराज ने ही तोड़ी। गौर करने वाली बात यह है कि इस साल किसी भी टूर्नामेंट के फाइनल में सिनर को हराने वाले एकमात्र खिलाड़ी भी अल्कराज ही हैं। इससे पहले भी उन्होंने पिछले साल चीन ओपन के फाइनल में सिनर को हराया था।
अल्कराज को इस सीजन में मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से मैड्रिड ओपन में भाग लेने का मौका नहीं मिला, लेकिन फिर भी उन्होंने क्ले कोर्ट सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। रोलां गैरो से पहले यह फॉर्म उन्हें खिताब के बड़े दावेदारों में शामिल करता है।
हालांकि फाइनल में हार मिली, लेकिन यह टूर्नामेंट सिनर के लिए भी काफी अहम रहा। यह उनकी तीन महीने की डोपिंग प्रतिबंध के बाद पहली वापसी थी। उन्हें पिछले साल मार्च में दो बार क्लोस्टेबोल के लिए पॉजिटिव पाया गया था, जिसे डोपिंग एजेंसियों ने ‘दुर्घटनावश’ माना था।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
