सिख श्रद्धालुओं को फैसलाबाद एयरपोर्ट पर रोकना धार्मिक भावनाओं पर सीधा प्रहार: मनजिंदर सिंह सिरसा
New Delhi : दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने श्री हेमकुंड साहिब की पवित्र यात्रा पर आ रहे पाकिस्तानी सिख श्रद्धालुओं को फैसलाबाद एयरपोर्ट पर रोके जाने को धार्मिक भावनाओं और आस्था पर सीधा प्रहार बताया…

New Delhi : दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने श्री हेमकुंड साहिब की पवित्र यात्रा पर आ रहे पाकिस्तानी सिख श्रद्धालुओं को फैसलाबाद एयरपोर्ट पर रोके जाने को धार्मिक भावनाओं और आस्था पर सीधा प्रहार बताया है।सिरसा ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट में कहा कि पाकिस्तानी सिख श्रद्धालुओं को फैसलाबाद एयरपोर्ट पर एनओसी के नाम पर उनके सफर में रोड़े अटकाना, वहां की पाकिस्तान सरकार की घिनौनी मानसिकता और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों का एक और शर्मनाक सबूत है। अपने गुरु के दरबार में माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं को रोकना सीधे तौर पर उनकी धार्मिक भावनाओं और आस्था पर सीधा प्रहार है।सिरसा ने कहा कि पाकिस्तान सरकार की यह फितरत साफ दिखाती है कि वह नहीं चाहती कि सिख श्रद्धालु अपने गुरु के चरणों में पहुंचकर अरदास कर सकें। ऐसी ओछी हरकतों से वह हमारी आस्था को नहीं डिगा सकती। पाकिस्तान सरकार तुरंत अपनी इस घटिया हरकत के लिए माफी मांगे और बिना किसी देरी के सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित भारत आने की अनुमति दे, ताकि वे श्री हेमकुंड साहिब में हाजिरी लगाकर मत्था टेक सकें। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान याद रखे – धर्म की राह पर दीवारें खड़ी करने से आस्था नहीं रुकती। खालसा पंथ और सिख संगत इस अन्याय को कभी नहीं भूलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
