द इंडियन व्यू

साहित्यकार पद्मश्री प्रो. रामदरश मिश्र का अंतिम संस्कार आज, जीवन के सौ वर्ष पूरे कर पिछली रात्रि आखिरी सांसें लीं

नई दिल्ली : सुप्रसिद्ध साहित्यकार प्रो. रामदरश मिश्र का शुक्रवार रात निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के द्वारका स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज सुबह 11:00 बजे पालम के मंगलापुरी शमशान घाट पर होगा।…

Ragwendra P Singh
November 1, 2025
3 min read
साहित्यकार पद्मश्री प्रो. रामदरश मिश्र का अंतिम संस्कार आज, जीवन के सौ वर्ष पूरे कर पिछली रात्रि आखिरी सांसें लीं

नई दिल्ली : सुप्रसिद्ध साहित्यकार प्रो. रामदरश मिश्र का शुक्रवार रात निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के द्वारका स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज सुबह 11:00 बजे पालम के मंगलापुरी शमशान घाट पर होगा। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि प्रो.रामदरश मिश्र अपनी शताब्दी यात्रा संपन्न कर अनंत यात्रा पर चले गए।रामदरश मिश्र को साल 2025 में साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्हें उनके कविता संग्रह -मैं तो यहां हूं- के लिए साल 2021 में सरस्वती सम्मान मिला। साल 2015 में उन्हें उनके कविता संग्रह -अग्नि की हंसी- के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।शिक्षारामदरश मिश्र का जन्म 15 अगस्त 1924 को गोरखपुर के डुमरी गांव में हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राइमरी-मिडिल स्कूल में हुई। उस स्कूल से हिंदी और उर्दू के साथ मिडिल उत्तीर्ण कर 'विशेष योग्यता' की पढ़ाई के लिए गांव से दस मील दूर ढरसी गांव में गए। वहां पंडित रामगोपाल शुक्ल ‘विशेष योग्यता’ का अध्यापन करते थे, जिसे उत्तीर्ण करने के पश्चात् मिश्र ने बरहज से विशारद और साहित्य रत्न की परीक्षाएं उत्तीर्ण कीं। उसके बाद अंग्रेजी की पढ़ाई से भी जुड़े तथा 1947 में मैट्रिक के लिए वाराणसी आए और बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया। वहां से इंटरमीडियट, बीए, एमए और पीएचडी का शोधकार्य संपन्न किया।अध्यापनसाल 1956 में गुजरात के एमएस यूनिवर्सिटी बड़ौदा सहित एकाधिक महाविद्यालय सेंट जेवियर महाविद्यालय(अहमदाबाद), एस. बी. जार्ज महाविद्यालय, (नवसारी) में अध्यापन से जुड़े रहे। साल 1964 में दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़ गए तथा दिल्ली के स्थायी निवासी बन गए।लेखनरामदरश मिश्र ने एक लंबी काव्य-यात्रा की है। उनका पहला काव्य-संग्रह 'पथ के गीत' 1951 में प्रकाशित हुआ किन्तु उन्होंने कविता लिखनी सन 1940 के आसपास ही शुरू कर दी थी। उनकी पहली प्रकाशित कविता है -'चाँद'।प्रकाशित कृतियां- पथ के गीत, बैरंग- बेनाम चिट्ठियां, पक गई है धूप, कंधे पर सूरज, दिन एक नदी बन गया, मेरे प्रिय गीत, बाजार को निकले हैं लोग, जुलूस कहाँ जा रहा है?रामदरश मिश्र की प्रतिनिधि कविताएँ, आग कुछ नहीं बोलती, शब्द सेतु, बारिश में भीगते बच्चे, हँसी ओठ पर आँखें नम हैं (ग़जल संग्रह), बनाया है मैंने ये घर धीरे- धीरे (ग़ज़ल - संग्रह), पानी के प्राचीर, जल टूटता हुआ, सूखता हुआ तालाब, अपने लोग, रात का सफ़र, आकाश की छत, आदिम राग, बिना दरवाजे का मकान, दूसरा घर, थकी हुई सुबह, बीस बरस, परिवार, बचपन भास्कर का, एक बचपन यह भी, एक था कलाकार, खाली घर, एक वह, दिनचर्या, सर्पदंश, बसंत का एक दिन।कहानियां- इकसठ कहानियां, मेरी प्रिय कहानियां, अपने लिए, अतीत का विष, चर्चित कहानियां, श्रेष्ठ आंचलिक कहानियां, आज का दिन भी, एक कहानी लगातार, फिर कब आएंगे?, अकेला मकान, विदूषक, दिन के साथ, मेरी कथा यात्रा, विरासत, इस बार होली में, चुनी हुई कहानियां, संकलित कहानियां, लोकप्रिय कहानियां, 21 कहानियां, नेता की चादर, स्वप्नभंग, आखिरी चिट्ठी, कुछ यादें बचपन की (बाल साहित्य), इस बार होली में,जिन्दगी लौट आई थी,एक भटकी हुई मुलाकात, सपनों भरे दिन, अभिशप्त लोक, अकेली वह, कितने बजे हैं, बबूल और कैक्टस, घर-परिवेश, छोटे-छोटे सुख, नया चौराहा, लौट आया हूं मेरे देश है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…