द इंडियन व्यू

सार्वजनिक परीक्षाओं में गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई, नया कानून छात्र हितों की रक्षा करेगा: डॉ. जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक सहित अन्य अनुचित साधनों पर रोक लगाने के लिए बने नए कानून को छात्रहित में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने…

Ragwendra P Singh
July 31, 2026
2 min read
सार्वजनिक परीक्षाओं में गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई, नया कानून छात्र हितों की रक्षा करेगा: डॉ. जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक सहित अन्य अनुचित साधनों पर रोक लगाने के लिए बने नए कानून को छात्रहित में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं से वादा किया था कि संसद के इसी सत्र में इस मुद्दे पर कड़ा कानून लाया जाएगा और अब वह वादा पूरा हो गया है।

 

डॉ. सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो साझा कर कहा कि उन्हें यह बताते हुए प्रसन्नता और संतोष है कि लोकसभा और राज्यसभा से पारित होने के बाद यह विधेयक अब कानून बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस कानून के जरिए सार्वजनिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि इस दिशा में पहला कदम वर्ष 2024 में उठाया गया था, जब सार्वजनिक परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर रोक लगाने के लिए कानून लाया गया था। यह भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच और संकल्प का परिणाम था। अब संसद द्वारा पारित संशोधित कानून इस व्यवस्था को और अधिक सख्त और प्रभावी बनाएगा।

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नया कानून उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा जो पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के जरिए विद्यार्थियों के भविष्य और मेहनत के साथ खिलवाड़ करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना तथा ईमानदारी से मेहनत करने वाले छात्रों के हितों की रक्षा करना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…