सात राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को मतदान
नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने आज बिहार के साथ ही सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से जुड़े कार्यक्रम की घोषणा कर दी। इन सभी सीटों पर दूसरे चरण की तरह 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को बिहार के साथ ही नतीजे…

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने आज बिहार के साथ ही सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से जुड़े कार्यक्रम की घोषणा कर दी। इन सभी सीटों पर दूसरे चरण की तरह 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को बिहार के साथ ही नतीजे आएंंगे।
उपचुनाव से जुड़ी सीटें हैं- जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नगरोटा, राजस्थान की अंता, झारखंड की घाटशिला (एसटी), तेलंगाना की जुबली हिल्स, पंजाब की तरनतारन, मिजोरम की डम्पा सीट, ओडिशा की नुआपाड़ा। इनमसें से बडगाम इस्तीफे और राजस्थान की अंता सीट अयोग्य ठहराए जाने से रिक्त हुई थी। बाकी सभी सीटें विधायकों के देहांत के कारण रिक्त हुई थीं।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की उपस्थिति में आज बिहार चुनाव और सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से जुड़े कार्यक्रम की घोषणा की।
इन सीटों पर दूसरे चरण के तहत मतदान होगा। लेकिन कुछ तिथियां में स्थानीय स्थितियों को देखते हुए बदलाव है। सभी सीटों के लिए 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। जम्मू-कश्मीर और ओडिशा के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन और बाकी सीटों के लिए 21 अक्टूबर तक नामांकन किया जा सकता है। नामांकन की जांच और नाम वापसी 22 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को होगी। केवल राजस्थान की अंता सीट पर यह तिथियां 23 अक्टूबर और 27 अक्टूबर रहेगी।
जम्मू-कश्मीर की बडगाम सीट से उमर अब्दुल्ला ने इस्तीफा दे दिया था। राजस्थान की अंता से कंवरलाल को अयोग्य ठहराया गया था। वहीं जम्मू-कश्मीर की नगरोटा से देवेन्द्र सिंह राणा, झारखंड घाटशिला (एसटी) सीट से रामदास सोरेन, तेलंगाना जुबली हिल्स से मगंती गोपीनाथ, पंजाब तरनतारन से डॉ. कश्मीर सिंह सोहल, मिजोरम डम्पा (एसटी) से लालरिंतलुआंगा सैला और ओडिशा नुआपाड़ा से राजेंद्र ढोलकिया का निधन हो गया था।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
