द इंडियन व्यू

साई सुदर्शन हुए चोटिल, तीसरे दिन फील्डिंग से बाहर – बीसीसीआई का बड़ा अपडेट

भारतीय बल्लेबाज साई सुदर्शन से जुड़ी एक बड़ी अपडेट बीसीसीआई ने दिल्ली टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के शुरू होने के समय जारी की। बीसीसीआई ने बताया है कि साई सुदर्शन वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जारी…

Ragwendra P Singh
October 12, 2025
2 min read
साई सुदर्शन हुए चोटिल, तीसरे दिन फील्डिंग से बाहर – बीसीसीआई का बड़ा अपडेट

भारतीय बल्लेबाज साई सुदर्शन से जुड़ी एक बड़ी अपडेट बीसीसीआई ने दिल्ली टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के शुरू होने के समय जारी की। बीसीसीआई ने बताया है कि साई सुदर्शन वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन फील्डिंग के लिए नहीं उतरेंगे।

दिल्ली टेस्ट के दूसरे दिन साई सुदर्शन को कैच पकड़ते समय चोट लगी थी, जिससे वे अभी तक पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं। चोट ज्यादा गंभीर न हो, इसलिए उनको तीसरे दिन खेल से बाहर रखा जाएगा। बोर्ड ने बताया, "साई सुदर्शन को दूसरे दिन कैच लेने के प्रयास में चोट लग गई थी।

एहतियात के तौर पर वह आज मैदान पर नहीं उतरे हैं। चोट गंभीर नहीं है और वह ठीक हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है।" हर्षित राणा फिलहाल के लिए उनके फील्डिंग सब्सटीट्यूट रहेंगे। हालांकि, समय-समय पर कोई अन्य फील्डर भी साई सुदर्शन की जगह फील्डिंग करता हुआ नजर आ सकता है।

साभार : गूगल

अच्छी बात ये है कि वे जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं, लेकिन मैच के मौजूदा परिदृश्य को देखें तो बल्लेबाजी की जरूरत नहीं होगी। दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने पहली पारी में 500 से ज्यादा रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी।

वेस्टइंडीज की पहली पारी जारी है, लेकिन 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। अगर टीम 315 रनों के आसपास तक ढेर हो जाती है तो फिर भारत फॉलोऑन भी दे सकता है, क्योंकि वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी बहुत ही ज्यादा खराब है।

पहले टेस्ट में भी भारत ने पारी के अंतर से हराया था। अहमदाबाद में टीम इंडिया को पारी और 140 रनों के अंतर से जीत मिली थी। ऐसा ही कुछ दिल्ली टेस्ट में भी कैरेबियाई टीम के साथ हो सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।

प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक

नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।

सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।