द इंडियन व्यू

साइप्रस गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल ने सीपी राधाकृष्णन से की मुलाकात

नई दिल्ली : साइप्रस की हाउस ऑफ रिप्रजेन्टेेटिव की अध्यक्ष अन्निता डेमेत्रियू के नेतृत्व में साइप्रस गणराज्य के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात…

Ragwendra P Singh
November 25, 2025
2 min read
साइप्रस गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल ने सीपी राधाकृष्णन से की मुलाकात

नई दिल्ली : साइप्रस की हाउस ऑफ रिप्रजेन्टेेटिव की अध्यक्ष अन्निता डेमेत्रियू के नेतृत्व में साइप्रस गणराज्य के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की।राधाकृष्णन ने डेमेत्रियू और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल का हार्दिक स्वागत किया तथा साइप्रस की संसद का नेतृत्व करने वाली पहली महिला के रूप में उनकी ऐतिहासिक भूमिका की सराहना की।राज्यसभा सचिवालय के मुताबिक सभापति राधाकृष्णन ने विशेष रूप से जून 2025 में प्रधानमंत्री की साइप्रस यात्रा के बाद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में आई मजबूती और सुदृढ़ता को रेखांकित किया। उन्होंने राजनीतिक, आर्थिक, रक्षा, सांस्कृतिक तथा जनस्तर पर समन्वय में हुए विस्तार को भी उजागर किया और इंडिया–साइप्रस जॉइंट एक्शन प्लान (2025–2029) को भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक दस्तावेज बताया।राधाकृष्णन ने भारत के मूल हितों के मुद्दों, विशेषकर आतंकवाद विरोध पर साइप्रस के निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और सीमित द्विपक्षीय व्यापार के बावजूद सुदृढ़ निवेश संबंधों की सराहना की। सभापति ने सांस्कृतिक समन्वय को बढ़ाने तथा सीधी हवाई संपर्क की संभावनाओं की तलाश करने की आवश्यकता पर बल दिया।दोनों पक्षों ने बहुपक्षीय मंचों पर मजबूत समन्वय की समीक्षा भी की।राधाकृष्णन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की उम्मीदवारी के समर्थन के लिए साइप्रस को धन्यवाद दिया।राधाकृष्णन ने वर्ष 2026 में यूरोपीय संघ परिषद की अध्यक्षता के लिए साइप्रस को शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि इससे यूरोपीय संघ–भारत के संबंध और सुदृढ़ होंगे। इस अवसर पर राज्यसभा के सदस्य विवेक के. तन्खा और लहर सिंह सिरोया भी उपस्थित थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…