सांसद पर हमला, भाजपा ने बताया बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का जंगलराज
नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के नागरकाटा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नेताओं पर लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में मालदा नॉर्थ से भाजपा सांसद खगेन मुर्मु गंभीर…

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के नागरकाटा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नेताओं पर लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में मालदा नॉर्थ से भाजपा सांसद खगेन मुर्मु गंभीर रूप से घायल हो गए।सोमवार को इस घटना निंदा करते हुए भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का जंगलराज है। उत्तरी मालदा से दो बार सांसद रहे और एक सम्मानित आदिवासी नेता, भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर टीएमसी के गुंडों ने उस समय हमला किया जबवे जलपाईगुड़ी के दुआर्स क्षेत्र के नागराकाटा में विनाशकारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्यों में मदद करने जा रहे थे।उन्होंने कहा कि जब ममता बनर्जी अपने कोलकाता कार्निवल में नाच रही थीं, तब तृणमूल कांग्रेस और राज्य प्रशासन गायब था। भाजपा नेता और कार्यकर्ता वहां बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्य करने में लगे हुए थे। ऐसे में उन पर हमला किया जा रहा है। यह तृणमूल कांग्रेस का बंगाल है, जहां क्रूरता का बोलबाला है और मदद करने पर लोगों को पीट कर सजा दी जाती है।उल्लेखनीय है कि भाजपा का प्रतिनिधिमंडल बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने बाढ़ पीड़ित इलाकों में पहुंचा था, तभी अचानक पथराव शुरू हो गया। हमले में मालदा नॉर्थ से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उनके सिर पर पत्थर लगने से गहरी चोट आई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं सिलीगुड़ी के विधायक डॉ. शंकर घोष भी इस हिंसा में घायल हुए हैं।मुर्मू और स्थानीय विधायक शंकर घोष समेत अन्य भाजपा नेताओं पर कथित तौर पर उस समय हमला किया गया जब वे बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित कर रहे थे। राज्य में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं उससे पहले हुए इस हमले के बाद राज्य की राजनीति एक बार फिर गर्म हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
