सांचीपात पांडुलिपियां संरक्षण के लिए राष्ट्रपति भवन पुस्तकालय को सौंपी गईं
नई दिल्ली : असमिया भाषा को प्राप्त शास्त्रीय दर्जे की गरिमा को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र समिति द्वारा पांच प्राचीन सांचीपात (ताड़ के पत्तों पर लिखी गई पांडुलिपि) पांडुलिपियों का संग्रह…

नई दिल्ली : असमिया भाषा को प्राप्त शास्त्रीय दर्जे की गरिमा को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र समिति द्वारा पांच प्राचीन सांचीपात (ताड़ के पत्तों पर लिखी गई पांडुलिपि) पांडुलिपियों का संग्रह मंगलवार को राष्ट्रपति भवन पुस्तकालय को औपचारिक रूप से सौंपा गया।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक औपचारिक समारोह में कलाक्षेत्र के सचिव सुदर्शन ठाकुर ने ये अमूल्य पांडुलिपियां राष्ट्रपति भवन की सचिव दीप्ति उमाशंकर को सौंपीं।
राष्ट्रपति भवन पुस्तकालय में अब जिन पांडुलिपियों को प्रदर्शित व संरक्षित किया जाएगा, उनमें 'कीर्तन घोसा' – महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव रचित, श्री श्री दक्षिणपाट सत्र (माजुली) के पूज्य सत्राधिकार श्री श्री नानीगोपाल देव गोस्वामी द्वारा प्रदान। 'आदि दशम' – भागवत पुराण के दशम स्कंध पर आधारित शंकरदेव द्वारा रचित काव्यात्मक अनुवाद, श्री श्री नरुआ कुजी सत्र (मोरीगांव) के सत्राधिकार श्री श्री नित्यनंद देव गोस्वामी द्वारा प्रदान। 'नामघोसा' – महापुरुष श्री श्री माधवदेव द्वारा रचित, श्री श्री उत्तर कमलाबाड़ी सत्र (माजुली) के सत्राधिकार श्री श्री जनार्दन देव गोस्वामी द्वारा प्रदान। 'भक्ति रत्नावली' – संस्कृत ग्रंथ का महापुरुष माधवदेव द्वारा असमिया अनुवाद, श्री श्री कमलाबाड़ी सत्र (तीताबर) के श्री श्री भावकंता देव गोस्वामी द्वारा प्रदान। और, 'गीत गोविंद'– कविराज चक्रवर्ती द्वारा असमिया में अनूदित जयदेव कृत संस्कृत ग्रंथ, जिसे स्वर्गदेव रुद्र सिंघ के दरबार में रचा गया था, सुरेन फुकन (जोरहाट) द्वारा कलाक्षेत्र को प्रदान किया गया और अब राष्ट्रपति भवन को सौंपा गया है।
कलाक्षेत्र के सचिव ने इन पांडुलिपियों के संरक्षण और प्रदर्शन में सहयोग देने वाले पूज्य सत्राधिकारों और सभी व्यक्तियों के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस ऐतिहासिक पहल से असमिया भाषा की समृद्ध विरासत को नई ऊर्जा और व्यापक पहचान मिलेगी।
इस अवसर पर असम भवन, नई दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारीगण, असम सरकार तथा भारत सरकार के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के संरक्षण एवं मुख्य सचिव रवि कोटा के निर्देश पर कलाक्षेत्र समिति ने राज्य भर के विभिन्न वैष्णव मठों (सत्रों) से समन्वय स्थापित कर ये दुर्लभ संचीपात पांडुलिपियां एकत्र कीं हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
