द इंडियन व्यू

सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे सांसद, बजट में कई मुद्दों के समाधान की मांग की

नई दिल्ली। 31 जनवरी से संसद के बजट सत्र की शुरुआत होगी। बजट सत्र से पहले केंद्र सरकार ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में शामिल होने के लिए संसद सदस्यों के आने का सिलसिला जारी है। आंध्र प्रदेश के युवजन श्रमिक…

Ragwendra P Singh
January 30, 2025
2 min read
सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे सांसद, बजट में कई मुद्दों के समाधान की मांग की

नई दिल्ली। 31 जनवरी से संसद के बजट सत्र की शुरुआत होगी। बजट सत्र से पहले केंद्र सरकार ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में शामिल होने के लिए संसद सदस्यों के आने का सिलसिला जारी है।

आंध्र प्रदेश के युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) से सांसद मिथुन रेड्डी बजट 2025 के पहले होने वाली सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे। उन्होंने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया, हम बजट सत्र में आंध्र प्रदेश के लिए और अधिक की मांग करते हैं। आंध्र प्रदेश के लिए बहुत सारे मुद्दे हैं, जो रुके हुए हैं और इस बजट में हम उन सभी मुद्दों के समाधान और वादों को पूरा करने की मांग करने जा रहे हैं।

महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन हुई भगदड़ को लेकर उन्होंने कहा, यह एक धार्मिक आयोजन है। इसको लेकर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। लेकिन जो भी हुआ, बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेने तेलुगू देशम पार्टी से सांसद दग्गुमल्ला प्रसाद राव भी दिल्ली पहुंचे। उन्होंने बताया, मूल रूप से यह सभी दलों के बीच चर्चा होगी। हम जो भी समस्याएं झेल रहे हैं, उन्हें हम सर्वदलीय बैठक में रखेंगे। इन्हीं मुद्दों को आगे सत्र में भी उठाएंगे।

महाकुंभ में हुए हादसे पर उन्होंने दुख प्रकट करते हुए कहा, वहां की व्यवस्था अच्छी थी, लेकिन दुर्भाग्य से यह हादसा हो गया। भगदड़ की क्या वजह रही, इसकी जांच करनी चाहिए।

दिल्ली चुनाव को लेकर उन्होंने कहा, भाजपा और आप दोनों के पास बराबर अवसर हैं।

उल्लेखनीय है कि संसद के बजट सत्र से पहले केंद्र ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू होगा, शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी और बजट सत्र की शुरुआत करेंगी। वित्त मंत्री शुक्रवार को आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। वह शनिवार को आम बजट पेश करेंगी। सोमवार (3 फरवरी) को लोकसभा और राज्यसभा राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करेंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…