सरसंघचालक डॉ. भागवत का आज से असम प्रवास पर
गुवाहाटी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज दो दिवसीय असम प्रवास पर आ रहे हैं। वो शाम को लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद सीधे बरबारी स्थित सुन्दर्शनालय जाएंगे। संघ…

गुवाहाटी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज दो दिवसीय असम प्रवास पर आ रहे हैं। वो शाम को लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद सीधे बरबारी स्थित सुन्दर्शनालय जाएंगे। संघ के उत्तर असम प्रांत के प्रचार प्रमुख किशोर शिवम ने एक बयान में यह जानकारी दी।बयान के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के मद्देनजर डॉ. भागवत सुन्दर्शनालय में विभिन्न बौद्धिक एवं विचार-विमर्श कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 18 नवंबर की शाम चार बजे समाज जीवन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले गुवाहाटी महानगर के चुनिंदा व्यक्तियों के साथ प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें लगभग 200 साहित्यकार, पत्रकार, उद्यमी और अन्य विशिष्ट नागरिक उपस्थित रहेंगे। इस सम्मेलन में डॉ. भागवत बौद्धिक उद्बोधन देंगे और विचार-विमर्श करेंगे।इसी क्रम में 19 नवंबर को सुबह 10 बजे युवा सम्मेलन होगा। इसमें चयनित युवा कवि, साहित्यकार, पत्रकार और उद्यमियों की उपस्थिति में सरसंघचालक एक और महत्वपूर्ण बौद्धिक सत्र को संबोधित करेंगे। डॉ. भागवत 20 नवंबर को मणिपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
