द इंडियन व्यू

सरसंघचालक डॉ. भागवत 22-23 फरवरी को देहरादून के प्रवास पर

देहरादून : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 22 और 23 फरवरी को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रवास पर रहेंगे। वो संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में आयोजित कार्यक्रमों की शृंखला में…

Ragwendra P Singh
February 3, 2026
1 min read
सरसंघचालक डॉ. भागवत 22-23 फरवरी को देहरादून के प्रवास पर

देहरादून : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 22 और 23 फरवरी को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रवास पर रहेंगे। वो संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में आयोजित कार्यक्रमों की शृंखला में देहरादून में विभिन्न आयोजनों में सहभागिता करेंगे।

 

सरसंघचालक के प्रवास के मद्देनजर 22 फरवरी को प्रबुद्ध जन सम्मेलन और 23 फरवरी को पूर्व सैनिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर संघ प्रमुख ‘प्रमुख जन गोष्ठी’ और पूर्व सैनिक सम्मेलन कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन में सामाजिक, शैक्षिक एवं वैचारिक विषयों पर मार्गदर्शन दिए जाने की संभावना है। सरसंघचालक के प्रस्तावित दौरे को लेकर संघ संगठन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

 

उत्तराखंड प्रांत के प्रचार प्रमुख संजय कुमार ने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सरसंघचालक एवं सरकार्यवाह देश के विभिन्न हिस्सों में प्रमुख जनों से संवाद के लिए प्रवास कर रहे हैं। इसी क्रम में डॉ. मोहन भागवत का देहरादून प्रवास निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह दौरा संघ के शताब्दी वर्ष के महत्व को रेखांकित करने के साथ-साथ आमजन से सीधे संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…

योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…

मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…