“सरके चुनर तेरी” गाने पर राष्ट्रीय महिला आयोग की फटकार, निर्देशक एवं गीतकार ने मांगी लिखित में माफी
नई दिल्ली : राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोमवार को “सरके चुनर तेरी” गाने के संबंध में गीतकार और संगीतकार को फटकार लगाई। सोमवार को आयोग के दफ्तर में सुनवाई के दौरान अध्यक्ष विजया रहाटकर ने सरके चुनर गाने के गीतकार रकीब आलम,…

नई दिल्ली : राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोमवार को “सरके चुनर तेरी” गाने के संबंध में गीतकार और संगीतकार को फटकार लगाई। सोमवार को आयोग के दफ्तर में सुनवाई के दौरान अध्यक्ष विजया रहाटकर ने सरके चुनर गाने के गीतकार रकीब आलम, फिल्म के निर्देशक प्रेम, केवीएन प्रोडक्शंस के प्रतिनिधि गौतम के.एम. और सुप्रीथ को फटकार लगाते हुए गीत के बोल पर चिंता जताई और इसे महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताया।
सुनवाई के दौरान गीतकार और संगीतकार ने कहा कि उन्हें इस गाने के बोल का मतलब पता नही था। इस पर अध्यक्ष विजया रहाटकर ने यह दलील ठुकराते हुए साफ कहा कि रचनात्मकता के नाम पर महिलाओं की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचाई जा सकती।
विजया रहाटकर ने सभी संबंधित लोगों को भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की सख्त हिदायत दी। उपस्थित आरोपियों ने आयोग के सामने लिखित में माफी मांगी और माना कि इस गीत से समाज पर गलत प्रभाव पड़ा है।
विजया रहाटकर ने मीडिया को जानकारी दी कि फिल्म के गीतकार, संगीतकार को अगले 3 महीनों में महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने के निर्देश दिए गए हैं और उसकी रिपोर्ट आयोग को सौंपने को कहा गया है। उन्होंने ने बताया कि
अभिनेत्री नोरा फतेही की ओर से उनके अधिवक्ता उपस्थित हुए, लेकिन आयोग ने इसे स्वीकार नहीं किया। उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का अंतिम अवसर देते हुए 27 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है। इसी प्रकार अभिनेता संजय दत्त, जिन्होंने अपने पेशेवर कारणों से विदेश में होने की बात कही थी, उन्हें 8 अप्रैल को आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने 19 मार्च को 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने में अश्लीलता और अभद्रता के आरोपों से संबंधित मीडिया रिपोर्टों पर स्वतः संज्ञान लिया था।
आयोग ने इस मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही, रकीब आलम, अभिनेता संजय दत्त, वेंकट के. नारायण (निर्माता, केवीएन समूह) और किरण कुमार (निर्देशक) को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए समन जारी किया था।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
