सरकारी खरीद को डिजिटल व पारदर्शी बनाने पर जीईएम और मप्र सरकार में सहमति
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश में सरकारी खरीद को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) और राज्य सरकार ने मिलकर काम करने का फैसला किया है। भोपाल में हुई बैठक में जीईएम के मुख्य कार्यकारी…

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश में सरकारी खरीद को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) और राज्य सरकार ने मिलकर काम करने का फैसला किया है। भोपाल में हुई बैठक में जीईएम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिहिर कुमार और राज्य के मुख्य सचिव अनुराग जैन के बीच राज्य में जीईएम प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल को बढ़ाने पर चर्चा हुई।केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार, बैठक का उद्देश्य राज्य की सभी सरकारी एजेंसियों को जीईएम प्लेटफॉर्म से जोड़ना, खरीद प्रक्रिया को सरल बनाना और छोटे उद्योगों को समान अवसर देना है। मंत्रालय ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के विभाग, सार्वजनिक उपक्रम, स्थानीय निकाय और पंचायतें अब एकीकृत ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से खरीद करेंगी, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और जवाबदेह बनेगी।केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर राज्य की खरीद नीतियों को सामान्य वित्तीय नियमों (जीएफआर) और जीईएम की शर्तों (जीईएम–जीटीसी) के अनुरूप बनाने की अपील की है। साथ ही केंद्रशासित प्रदेशों में भी सभी खरीद जीईएम प्लेटफॉर्म से करने के निर्देश दिए गए हैं।राज्य में फिलहाल 86 हजार से ज्यादा विक्रेता जीईएम प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। मध्य प्रदेश की सूक्ष्म और लघु इकाइयों (एमएसई) को अब तक 5,523 करोड़ के ऑर्डर राज्य के खरीदारों से, 2,030 करोड़ अन्य राज्यों से और 20,298 करोड़ केंद्रीय खरीदारों से मिले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
