द इंडियन व्यू

सरकार पर हमलावर राहुल गांधी, पूछे डोनाल्ड ट्रंप के दावे, मतदाता सूची पर सवाल

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार पर विदेश नीति, ऑपरेशन सिंदूर और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार देश की रक्षा,…

Ragwendra P Singh
July 23, 2025
2 min read
सरकार पर हमलावर राहुल गांधी, पूछे डोनाल्ड ट्रंप के दावे, मतदाता सूची पर सवाल

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार पर विदेश नीति, ऑपरेशन सिंदूर और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार देश की रक्षा, विदेश नीति और लोकतंत्र के बुनियादी ढांचे से जुड़े सवालों पर जवाब देने से बच रही है। बातचीत के दौरान राहुल गांधी अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे, मतदाता सूची और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए।

उन्होंने अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान का हवाला देते हुए कहा कि ट्रंप खुद 25 बार दावा कर चुके हैं कि उन्होंने भारत में संघर्ष विराम करवाया है, लेकिन भारत सरकार या प्रधानमंत्री ने इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, "अगर ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है, तो फिर सरकार कैसे कह सकती है कि विजय प्राप्त हो गई है? या तो युद्ध जारी है या खत्म हुआ है, दोनों बातें एक साथ नहीं हो सकतीं।"

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि युद्ध के दौरान किसी भी देश ने भारत का समर्थन नहीं किया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार की विदेश नीति पूरी तरह विफल रही है।

बिहार में चल रही मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल बिहार की बात नहीं है, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी इसी तरह की गड़बड़ियां सामने आईं थीं। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में एक करोड़ नए मतदाता जोड़े गए, लेकिन जब कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से रिकॉर्ड और वीडियोग्राफी की मांग की, तो उसे नजरअंदाज कर दिया गया। राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने गहराई से जांच कर चुनावी चोरी को उजागर किया है और वे इसे ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ में दिखाने के लिए तैयार है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने कुछ लोकसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची का डिजिटल विश्लेषण कर यह समझ लिया है कि नए वोटर कैसे जोड़े जाते हैं और फर्जीवाड़ा कैसे होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…