सरकार ने गरीब लोगों को फोकस में रखकर उठाया कदम, सस्ती होंगी जरूरी मेडिकल डिवाइस : फार्मा इंडस्ट्री
नई दिल्ली : सरकार की ओर से दवाइयों और मेडिकल डिवाइस पर जीएसटी की दरों को कम किए जाने का फार्मा इंडस्ट्री ने गुरुवार को स्वागत किया और कहा - यह गरीब लोगों को फोकस में रखकर उठाया गया कदम है। इससे मेडिकल की कीमतें कम रखने…

नई दिल्ली : सरकार की ओर से दवाइयों और मेडिकल डिवाइस पर जीएसटी की दरों को कम किए जाने का फार्मा इंडस्ट्री ने गुरुवार को स्वागत किया और कहा - यह गरीब लोगों को फोकस में रखकर उठाया गया कदम है। इससे मेडिकल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी।
एसोसिएशन ऑफ द इंडियन मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री (आईएमईडी) में फोरम कॉर्डिनेटर राजीव नाथ ने कहा कि जनता और इंडस्ट्री इस कदम का लंबे समय में इंतजार कर रही थी। इसमें सरकार ने एक ही बार में ज्यादातर मेडिकल डिवाइस पर टैक्स को 18 प्रतिशत और 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया है। इससे घरों में उपयोग होने वाले ज्यादातर मेडिकल डिवाइस जैसे थर्मामीटर, ग्लूकोमीटर, बीपी उपकरण और डायग्नोस्टिक किट आदि की लागत में कमी आएगी और आम जनता के लिए कीमतें कम हो जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि नई दरों से एमएसएमई को भी फायदा होगा, क्योंकि अधिक जीएसटी के कारण उनका उत्पाद महंगा हो रहा था और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता भी प्रभावित हो रही थी।
फार्माएक्सेल के एमएसएमई चेयरमैन निपुण जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब लोगों को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया है और जीएसटी को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। मुझे लगता है कि इससे आम आदमी को राहत मिलेगी।
सरकार की ओर से जीवन रक्षक दवाओं, स्वास्थ्य संबंधी उत्पादों और कुछ चिकित्सा उपकरणों पर कर की दर 12 प्रतिशत/18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत या शून्य कर दी गई है।
व्यक्तिगत जीवन और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों पर टैक्स को घटाकर शून्य कर दिया गया है। वहीं, थर्मामीटर और ग्लूकोमीटर सहित नियमित उपयोग की जाने वाली अधिकांश मेडिकल डिवाइस अब 5 प्रतिशत कर दायरे में आएंगी।
इसके अलावा फाइनेंशियल एक्सपर्ट प्रफुल्ल सारदा ने कहा कि रोजमर्रा की जरूरतों, शिक्षा, बीमा, डेयरी उत्पादों, इलेक्ट्रॉनिक्स और इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े उत्पादों पर जीएसटी कम करना एक अच्छा कदम है। इससे निम्न मध्यम वर्ग, वेतनभोगी, छोटे व्यवसायी और अन्य लोग आगामी त्योहारों के मौसम में ज्यादा खर्च कर पाएंगे। यह सभी के लिए बड़ी राहत है। कई चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह एक समझदारी भरा राजनीतिक कदम भी है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
