द इंडियन व्यू

सरकार ने कहा, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवारों को लाभ

नई दिल्ली ( अभिषेक सिंह) : सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवारों को लाभ मिला है। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, नवीन और नवीकरणीय…

Ragwendra P Singh
August 24, 2026
1 min read
सरकार ने कहा, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवारों को लाभ

नई दिल्ली ( अभिषेक सिंह) : सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवारों को लाभ मिला है।

लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत अब तक देश भर में केंद्रीय वित्तीय सहायता के रूप में 28 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी जारी की जा चुकी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह एक मांग-आधारित योजना है, जिसके अंतर्गत ग्रिड से जुड़े बिजली कनेक्शन वाले सभी आवासीय उपभोक्ता रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के लिए इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि योजना का बजट 2025-26 में 17 हजार करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2026-27 में 22 हजार करोड़ रुपये कर दिया गया है। श्री जोशी ने बताया कि योजना के अंतर्गत इस वर्ष जुलाई तक 14 दशमलव छह पांच गीगावाट से अधिक सौर ऊर्जा उत्पादन हुआ जो 2030 तक 500 गीगावाट के गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता के लक्ष्य में योगदान दे रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…