सरकार देश में सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध : राष्ट्रपति मुर्मु
नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार देश में सामाजिक न्याय के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसका दायरा लगातार विस्तृत हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश…

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार देश में सामाजिक न्याय के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसका दायरा लगातार विस्तृत हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश के लगभग 95 करोड़ नागरिकों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा लाभ मिल रहे हैं, जो समावेशी विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।
राष्ट्रपति ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि उन्हें संसद के इस सत्र को संबोधित करते हुए प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि पिछला वर्ष भारत की तेज प्रगति और विरासत के उत्सव के रूप में यादगार रहा। पूरे देश में ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया जा रहा है और नागरिक इस महान प्रेरणा के लिए बंकिम चंद्र चटर्जी को नमन कर रहे हैं। राष्ट्रपति ने इस विषय पर संसद में विशेष चर्चा के लिए सांसदों को बधाई दी।
द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि देश ने श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस श्रद्धा के साथ मनाया। बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर पूरे देश ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और आदिवासी समाज के लिए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती से जुड़े कार्यक्रमों ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को और सशक्त किया।
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत रत्न भूपेन हजारिका की जयंती समारोह ने देश को संगीत और एकता की भावना से जोड़ने का कार्य किया। जब देश अपने महापुरुषों और पूर्वजों के योगदान को स्मरण करता है, तो नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है और विकसित भारत की यात्रा को गति मिलती है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 के साथ भारत इस सदी के दूसरे चरण में प्रवेश कर चुका है। इस सदी के पहले 25 वर्ष उपलब्धियों, गर्व और अनुभवों से भरे रहे हैं। पिछले 10–11 वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में अपनी नींव मजबूत की है और यह काल विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक मजबूत आधार सिद्ध होगा। इससे पहले राष्ट्रपति के संसद पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
