द इंडियन व्यू

'सरकार जिम्मेदारी ले, रेल मंत्री दें इस्तीफा', नई दिल्ली स्टेशन हादसे पर बोले नसीम खान

मुंबई। कांग्रेस नेता नसीम खान ने रविवार को आईएएनएस से बात करते हुए शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद है, मैं इस पर अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। इस…

Ragwendra P Singh
February 16, 2025
2 min read
'सरकार जिम्मेदारी ले, रेल मंत्री दें इस्तीफा', नई दिल्ली स्टेशन हादसे पर बोले नसीम खान

मुंबई। कांग्रेस नेता नसीम खान ने रविवार को आईएएनएस से बात करते हुए शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद है, मैं इस पर अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है सरकार को इसकी नैतिक जिम्मेदारी उठानी चाहिए और रेल मंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। जब सरकार को पहले से अंदाजा था कि इतने लोग वहां पहुंचेंगे, तो उन्हें इस कार्यक्रम के लिए आवश्यक सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए थीं, लेकिन सरकार की तरफ से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार तो बड़ी-बड़ी बातें कर रही थी, चाहे उत्तर प्रदेश की सरकार हो या भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार हो। बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन प्रचार के सिवाय कुछ नहीं हुआ। प्रयागराज में रहने वाले लोगों को भी तकलीफ हुई। लोगों को पंद्रह-पंद्रह किलोमीटर पैदल चलना पड़ा, सीनियर सिटीजन चल नहीं पाए, कुंभ में उनसे मनमाने पैसे वसूले गए। बहुत सारी शिकायतें मिली हैं, बहुत सारे लोग इससे हताश, परेशान हुए हैं, चोट आई हैं और कुछ ने तो जान भी गंवाई है। यह सरकार की नाकामी का बड़ा उदाहरण है।

नसीम खान ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा लव जिहाद और एंटी-कन्वर्जन कानून पर बनी समिति को लेकर भी कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा और उनकी सरकार हमेशा ऐसे मुद्दों को तूल देती है जैसे लव जिहाद, लैंड जिहाद, हिंदुस्तान-पाकिस्तान ताकि जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटक सके। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याओं पर बात नहीं करती और मीडिया के माध्यम से केवल समाज में विभाजन फैलाने वाले मुद्दों पर चर्चा करवाती है। सरकार का यह तरीका गलत है, वे विकास के बजाय हिंदू-मुसलमान की बात करते हैं और देश की एकता को कमजोर करने की कोशिश करते हैं।

ममता बनर्जी के अकेले चुनाव लड़ने की संभावना पर नसीम खान ने कहा कि हर पार्टी का अपना दृष्टिकोण होता है। कांग्रेस भी अकेले चुनाव लड़ने का फैसला कर सकती है, जैसे केजरीवाल जी ने अकेले चुनाव लड़ा था। जब वह गठबंधन नहीं करना चाहते थे, तो उनका परिणाम सबके सामने है। अगर ममता जी भी अकेले चुनाव लड़ती हैं, तो यह उनकी सोच है और जनता जो भी समर्थन करेगी, वही उन्हें मिलेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…