द इंडियन व्यू

सनी देओल और बॉबी देओल ने खास अंदाज में राजवीर को किया बर्थडे विश

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल आज अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। लाडले के इस खास दिन पर पिता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर की और उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दी। सनी ने अपने…

Ragwendra P Singh
May 12, 2025
3 min read
सनी देओल और बॉबी देओल ने खास अंदाज में राजवीर को किया बर्थडे विश

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल आज अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। लाडले के इस खास दिन पर पिता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर की और उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दी।

सनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर किए। पहली फोटो में उनकी पत्नी पूजा और राजवीर नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में वह खुद राजवीर के साथ बैठे दिख रहे हैं। उनके हाथ में चाय का गिलास है। इस फोटो को शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा, जन्मदिन मुबारक हो मेरे बेटे।

पिता के अलावा चाचा बॉबी देओल ने भी भतीजे राजवीर को बर्थडे विश किया। उन्होंने राजवीर के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की। पहली फोटो फैमिली फोटो है, जिसमें धर्मेंद्र और करण देओल भी नजर आ रहे हैं। वहीं, बाकी फोटो में वह राजवीर के साथ दिखाई दे रहे हैं। वह भतीजे को गले लगाते भी नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ बॉबी ने लिखा, हैप्पी बर्थडे राजवीर बेटा, लव यू।

बता दें कि राजवीर देओल ने पिछले साल फिल्म दोनों से बॉलीवुड में कदम रखा था। अवनीश बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक रोमांटिक-ड्रामा कहानी है। फिल्म में राजवीर के साथ एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा ढिल्लों बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई दी थीं। राजवीर देओल की तरह पलोमा की भी यह पहली फिल्म थी, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

सनी देओल ने मदर्स डे के मौके पर अपनी मां प्रकाश कौर के साथ बिताए खूबसूरत पलों को एक वीडियो में इंस्टाग्राम पर साझा किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा, उस महिला को, जिसने मुझे सब कुछ दिया, बिना कभी कुछ मांगे… आपका प्यार ही मेरे लिए सबसे बड़ा तोहफा है। मदर्स डे की शुभकामनाएं, मां।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी फिलहाल बॉर्डर 2 की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी लीड रोल में हैं। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और निधि दत्ता कर रहे हैं, जबकि शिव चानना और बिनॉय गांधी सह-निर्माता हैं। यह 1997 की हिट फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। बॉर्डर 2 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

बॉबी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्दी ही पवन कल्याण की तेलुगू फिल्म हरि हर वीरा मल्लू में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में निधि अग्रवाल, नोरा फतेही, नरगिस फाखरी और नासिर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।