सत्य साईं बाबा ने अपने प्यार से लोगों का दिल जीता: मुख्यमंत्री रेड्डी
हैदराबाद/ पुट्टपर्थी : तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि सत्य साईं बाबा ने न सिर्फ़ यह सिखाया कि मानव की सेवा ही माधव सेवा है बल्कि उन्होंने इसे लागू भी किया। सत्य साईं बाबा ने लोगों के बीच भगवान के रूप में…

हैदराबाद/ पुट्टपर्थी : तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि सत्य साईं बाबा ने न सिर्फ़ यह सिखाया कि मानव की सेवा ही माधव सेवा है बल्कि उन्होंने इसे लागू भी किया। सत्य साईं बाबा ने लोगों के बीच भगवान के रूप में एक स्थायी स्थान बनाया है और सत्य साईं बाबाने अपने प्यार से लोगों का दिल जीतामुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी रविवार काे पुट्टपर्थी में हिलव्यू ऑडिटोरियम में आयाेजित श्री सत्य साईं बाबा का शताब्दी समारोह काे संबाेधित कर रहे थे। इस समाराेह में रेड्डी के अलावा उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेन रेड्डी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और रेवंत रेड्डी और कई अन्य गणमान्य लोग समारोह में शामिल हुए।मुख्यमंत्री रेड्डी ने कहा कि सत्य साईं बाबा ने लाेगाें की शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ पीने के पानी की समस्याओं को हल किया था। उन्होंने जीवन में एक लक्ष्य पाने के लिए पूरी प्रयास की कामयाबी पाई है। सत्य साईं बाबा के 140 देशों में भक्त हैं। वे पूरी दुनिया में सेवा कर रहे हैं। रेवंत ने कहा कि सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह में शामिल होना उनके लिए आनंदमयी और वे खुद खाे भाग्यवान समझते हैं। रेड्डी ने कहा कि सत्य साईं बाबा ने अपने प्यार से लोगों का दिल जीता, अपनी सेवाओं से सभी के दिलों में एक भगवान की छाप छोड़ी। सत्य साईं बाबा ने साबित किया कि प्यार से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। उनके विचारों को प्रेरणा के तौर पर लेना सभी की ज़िम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्य साईं ट्रस्ट ने ऐसे काम किए हैं, जो सरकारें भी नहीं कर सकतीं। उन्होंने केजी से लेकर पीजी तक गरीबों को मुफ़्त शिक्षा दी। उन्होंने अपने निस्वार्थ सेवा से लाखों गरीब लोगों को लाभ पहुंचाया। उन्होंने तेलंगाना के पलामुरु जैसे ज़िले में पीने के पानी की सुविधा दी।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
