द इंडियन व्यू

सक्षम, दृष्टि, रितिका, आयुषी, अभि, वंशिका ने जीते स्वर्ण पदक

लखनऊ। यूपी ताइक्वांडो के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश स्टेट कैडेट व जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप की शुरुआत शनिवार को मॉडर्न एकेडमी, विनय खंड-2, गोमतीनगर, लखनऊ स्थित एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में हुई। उत्तर…

Ragwendra P Singh
May 17, 2025
2 min read
सक्षम, दृष्टि, रितिका, आयुषी, अभि, वंशिका ने जीते स्वर्ण पदक

लखनऊ। यूपी ताइक्वांडो के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश स्टेट कैडेट व जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप की शुरुआत शनिवार को मॉडर्न एकेडमी, विनय खंड-2, गोमतीनगर, लखनऊ स्थित एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में हुई।

उत्तर प्रदेश स्टेट कैडेट व जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप

चैंपियनशिप के पहले दिन आगरा के सक्षम खंडेलवाल, दृष्टि दुबे व रितिका चौधरी, जौनपुर की आयुषी मौर्या व अभि कुशवाहा, कानपुर की वंशिका सिंह, गाजियाबाद की आकृति व आराध्या उपाध्याय, अलीगढ़ की दीपिका ने स्वर्ण पदक जीते।

इसी के साथ विशेष प्रदर्शन में आगरा के सक्षम खंडेलवाल ने कैडेट व्यक्तिगत एवं युगल वर्ग में स्वर्ण व रजत, आगरा की दृष्टि दुबे ने कैडेट महिला व्यक्तिगत व टीम वर्ग में स्वर्ण, कैडेट युगल वर्ग में जौनपुर की आयुषी मौर्य व अभि कुशवाहा ने युगल वर्ग में स्वर्ण, कैडेट महिला टीम वर्ग में आगरा की एप्सा देव व आराध्या वर्मा ने स्वर्ण पदक जीते।

चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि आरसी वर्मा (सदस्य, यूपी ताइक्वांडो) व विशिष्ट अतिथि सुनील तुली (मॉडर्न अकादमी ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस) ने किया। इस अवसर पर यूपी ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव एवं इंडिया ताइक्वांडो के कोषाध्यक्ष डॉ. रजत आदित्य दीक्षित व एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

आज उद्घाटन समारोह के दौरान दीपक शर्मा, आकाश मिश्रा, अमूल्य उपाध्याय, अक्षय मिश्रा भी उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता के माध्यम से देहरादून में होने वाली आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम का चयन किया जाएगा।

परिणाम इस प्रकार हैं- कैडेट पुरुष व्यक्तिगत पूमसे : - स्वर्ण : सक्षम खंडेलवाल (आगरा), रजत : कार्तिक कुमार (बरेली), कांस्य : कार्तिक तिवारी (अलीगढ़) व अथर्व अग्रवाल (बरेली)। कैडेट महिला व्यक्तिगत पूमसे : - स्वर्ण : दृष्टि दुबे (आगरा), रजत : एप्सा देव (आगरा), कांस्य : इति अग्रवाल (अलीगढ़) व परी सहगल (लखनऊ)। कैडेट युगल पूमसे : - स्वर्ण : आयुषी मौर्य व अभि कुशवाहा (जौनपुर), रजत : सक्षम खंडेलवाल व आराध्या वर्मा, कांस्य : कार्तिक तिवारी व श्रद्धांजलि नाइक, श्रद्धा यादव व अथर्व अग्रवाल (बरेली) कैडेट महिला टीम वर्ग:- स्वर्ण : आगरा, रजत : अलीगढ़

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।