संसद सत्र से पहले राजग की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को
नई दिल्ली : संसद के 20 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र के मद्देनजर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के प्रमुख नेताओं की शुक्रवार को बैठक आयोजित की गयी है। सूत्रों ने बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ…

नई दिल्ली : संसद के 20 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र के मद्देनजर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के प्रमुख नेताओं की शुक्रवार को बैठक आयोजित की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में यहां उनके आवास पर आयोजित इस बैठक में संसद सत्र के लिए सरकार के एजेंडे को अंतिम रूप दिया जाएगा।
बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल, नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू, भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी, पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी सहित राजग के घटक दलों के कई नेता एवं मंत्री शामिल होंगे।
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान सरकार की विधायी प्राथमिकताओं, सदन के सुचारु संचालन, विभिन्न मंत्रालयों के बीच समन्वय तथा विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले संभावित मुद्दों से निपटने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके अलावा महत्वपूर्ण विधेयकों को सदन में प्रस्तुत करने और उन्हें पारित कराने की रणनीति पर भी विस्तृत विचार किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
