संसद में हंगामे पर भाजपा का कांग्रेस पर वार, कहा- दोहरा रवैया अपना रहा विपक्ष
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। भाजपा ने कहा कि संसद के एक सत्र पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं, लेकिन मानसून सत्र शुरू होने के बाद से प्रश्नकाल…

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। भाजपा ने कहा कि संसद के एक सत्र पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं, लेकिन मानसून सत्र शुरू होने के बाद से प्रश्नकाल नहीं चल पाया है, जीरो आवर भी बाधित हो रहा है और लगभग किसी भी विधेयक पर चर्चा नहीं हो पा रही है।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में कांग्रेस पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। पात्रा ने कहा कि झारखंड में जे पी एस सी परीक्षा को लेकर हजारों छात्र आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस न तो उनके समर्थन में बोल रही है और न ही संसद में यह मुद्दा उठा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हाथों में इस मुद्दे को लेकर एक भी तख्ती नहीं दिखी, जिससे स्पष्ट होता है कि उसका विरोध केवल "सेलेक्टिव आउटरेज" है।
संबित पात्रा ने कर्नाटक पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कथित पेपर लीक का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब इस मामले पर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और प्रियंक खरगे से जिम्मेदारी लेने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कथित तौर पर कहा कि पहले छात्र 25 दिन तक भूख हड़ताल करें, फिर उन पर लाठीचार्ज होगा और उसके बाद वह अपने इस्तीफे की चिंता करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले पर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे चुप हैं। पात्रा ने कहा कि राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने इस मुद्दे पर लंबा भाषण दिया, जो उचित है क्योंकि चर्चा होनी चाहिए। लेकिन जब कर्नाटक में उनके बेटे ने इसी मुद्दे पर कथित तौर पर असंवेदनशील और अमानवीय बयान दिया, तब राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे दोनों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
भाजपा सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा नहीं होने दे रहा है। उन्होंने कहा कि जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक 2026 नागरिकों के जन्म और मृत्यु के पंजीकरण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों वाला विधेयक है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने इस पर एक दिन भी चर्चा नहीं होने दी।
उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026 भी बैंकिंग व्यवस्था से जुड़े करोड़ों लोगों के हितों का महत्वपूर्ण विधेयक है, लेकिन सदन में लगातार हंगामे के कारण देश की जनता इस पर कोई सार्थक चर्चा नहीं सुन पा रही है। विपक्ष संसद में हुड़दंग मचाने में व्यस्त है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
