संसद के मकर द्वार पर विपक्ष का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े सांसद
नई दिल्ली : नीट प्रश्नपत्र लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने आज संसद परिसर के मकर द्वार पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा…

नई दिल्ली : नीट प्रश्नपत्र लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने आज संसद परिसर के मकर द्वार पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, राजीव रंजन ‘पप्पू यादव’, धर्मेंद्र यादव, रामगोपाल यादव समेत तमाम विपक्षी सांसद इस विरोध में शामिल हुए।
विपक्षी सांसदों ने हाथों में बड़े पोस्टर ले रखे थे, जिन पर लिखा था, 'लोकतंत्र मर रहा है'। साथ ही इन सांसदों ने 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो' के नारे लागाए। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने एक्स पर लिखा कि विपक्षी सांसद देश के युवाओं के लिए एकजुट होकर लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह घबराई हुई है और अपनी छवि बचाने के लिए झूठ और धमकियों का सहारा ले रही है। विपक्ष अपनी मूल मांगों से पीछे नहीं हटेगा, जिसकी शुरुआत केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से होती है।
सीपीआई(एम) सांसद जॉन ब्रिटास ने संसद परिसर में कहा कि विपक्ष का विरोध केवल संसद तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सड़क पर भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अडिग है और एक इंच भी पीछे नहीं हटेगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
