संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री ने संविधान निर्माताओं को नमन कर नागरिक कर्तव्यों के पालन की अपील की
नई दिल्ली : संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि उनका दृष्टिकोण और दूरदर्शिता विकसित भारत के संकल्प को मजबूत आधार प्रदान करती है। भारतीय संविधान मानव सम्मान, समानता और…

नई दिल्ली : संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि उनका दृष्टिकोण और दूरदर्शिता विकसित भारत के संकल्प को मजबूत आधार प्रदान करती है। भारतीय संविधान मानव सम्मान, समानता और स्वतंत्रता को सर्वोच्च स्थान देता है। नागरिकों को अधिकारों के साथ-साथ उनके कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा भी देता है।प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दो अलग-अलग पोस्ट में कहा कि संविधान राष्ट्र को मार्गदर्शन देता है और नागरिक कर्तव्य मजबूत लोकतंत्र की नींव हैं। उन्होंने संविधान दिवस पर सभी नागरिकों से अपने कर्तव्यों का स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि संविधानिक मूल्यों को आचरण में लाने का संकल्प दोहराना समय की आवश्यकता है।एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने संविधान दिवस पर देशवासियों को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने संविधान की महानता मूल कर्तव्यों की भूमिका प्रथम बार मतदाता बनने की खुशी और नागरिक दायित्वों के महत्व जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए हैं। ये मूल्य नागरिक जीवन को सशक्त बनाते हैं और विकसित भारत के अभियान को गति देते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
